मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

हिंसा वाली जगह पर चला बुलडोजर, रोते नजर आए लोग!

प्रकाशित: Apr 20, 2022 18:38रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी के बाद मध्यप्रदेश, गुजरात और आज देश की राजधानी दिल्ली में बुलडोजर की धमक देखने को मिली, जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर आज बुलडोजर चलाया गया, 1500 जवानों की फौज के साथ बुलडोजर ने एक-एक कर आरोपियों की अवैध संपत्ति को धराशाही कर दिया, जिनकी संपत्तियों पर कार्रवाई हुई उनके परिवार के लोग रोते नजर आए. लोगों ने MCD की कार्रवाई का विरोध भी किया।

मंदिरों के सामने कुरान पढ़ेंगी Muslim Womens!

बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने ट्वीट कर दावा किया है कि दिल्ली हिंसा के मास्टरमाइंड अंसार और ताहिर का AAP से संबंध है. उन्होंने लिखा, जब आरोपियों के अवैध कब्जे पर कार्रवाई हो रही है, तो ओवैसी और अमानतुल्लाह मुस्लिम विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं।


दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हिंसा फैली थी. दिल्ली नगर निगम ने हिंसा के आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने का ऐलान किया तो जहांगीरपुरी में हलचल भरा माहौल रहा स्थानीय लोग अपना सामान इलाके से हटाते हुए दिखे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देश में हो रही बुलडोजर कार्रवाई और कोयले की कमी को लेकर ट्वीट किया है। राहुल ने लिखा कि मोदी जी नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो।

वहीं सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल की गई हैं. पहली याचिका यूपी, एमपी समेत देश के अन्य हिस्सों में बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ दायर की गई है. वहीं, दूसरी याचिका दिल्ली के जहांगीरपुरी में एमसीडी की कार्रवाई के खिलाफ दायर की गई है, सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी में MCD की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने जहांगीरपुरी में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में कल सुनवाई करेगा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब एमसीडी का बुलडोजर अवैध संपत्तियों और अतिक्रमण के खिलाफ नहीं चल पाएगा.