मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

दुनिया का सबसे सफल खिलाड़ी बन गया सबसे असफल कप्तान

प्रकाशित: Nov 09, 2021 15:30रिपोर्ट: Navtej TV
टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम का सफर खत्म हो चुका है तो इस बार टीम को अंतिम चार में जगह नहीं मिलने के साथ विराट की कप्तानी के तौर पर एक और नाकामी का तमका लग गया है। विराट ने अपने बल्ले के दम पर कई पूर्व महान खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तो तौड़ दिये लेकिन कप्तानी के तौर पर उनका प्रदर्शन इतना खराब रहा है कि जो उनके असफल कप्तान होने की बात को जगजाहिर करता है।


कोहली बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते आए हैं लेकिन बतौर कप्तान उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है चाहे वह आईपीएल हो या आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट। अगर विराट की कप्तानी की बात करें तो भारतीय टीम ने सामान्य सीरिज में तो बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों में उनकी कप्तानी में भारत को कभी भी जीत नहीं मिली है। अगर भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों की बात करें तो इस लिस्ट में धोनी, अजहरुद्दीन और दादा के बाद विराट का नाम आता है लेकिन बड़े खिताब जीतने में विराट सबसे असफल कप्तान साबित हुए है। विराट की कप्तानी में टीम को 95 वनडे मुकाबलों में से 65 मुकाबलों में जीत मिली और टी—20 में भी उनका औसत अच्छा है। विराट ने कप्तान के रूप में 65 टेस्ट मैचों में 5667 रन बनाए है जिसमें 20 शतक और 17 अर्धशतक शामिल है और रन बनाने के मामले धोनी के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आते हैं।

आईसीसी टूर्नामेंट्स के बड़े मुकाबलों में असफल कप्तानी
चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी में पाकिस्तान के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी।
वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन निर्णायक मुकाबले में विराट की कप्तानी फिर फ्लॉप साबित हुई और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में भी विराट की कप्तानी में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।
IPL में विराट की कप्तानी भी पूरी तरह से फ्लॉप रही है और इतने लंबे समय तक कप्तान रहने के बाद भी अपनी टीम को एक भी खिताब नहीं दिला पाये।
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में तो भारतीय अंतिम चार में जाने से पहले ही विश्व कप से बाहर हो गयी।