मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

फिल्म 'कांतारा' से भी खतरनाक है साउथ की नई फिल्म 'विरूपाक्ष', देखें पूरा वीडियो

प्रकाशित: Apr 30, 2023 09:17रिपोर्ट: Navtej TV

बॉक्स पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा साउथ की फिल्मों को पसंद किया जा रहा है और इस वजह से उनकी कमाई का आंकड़ा भी बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा है। हाल ही में साई धरम तेज की फिल्म 'विरूपाक्ष' तेलुगू में रिलीज हो चुकी है और फिल्म इतनी जबरदस्त हिट हुई है कि अब उसे हिंदी वर्जन में भी रिलीज किया जा रहा है।

पिछले हफ्ते सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' रिलीज हुई, तो ऐसा लगा कि इसके सामने किसी और फिल्म का टिक पाना मुश्किल होगा। लेकिन यह दावा गलत साबित हुआ और तेलुगू दर्शकों सलमान की जगह फिल्म 'विरूपाक्ष' को देखने में ज्यादा रूची दिखाई। इसका नतीजा फिल्म की कमाई पर देखने को मिला।

Atiq के बाद अंसारी भाईयों का Countdown शुरू!

'विरूपाक्ष' ने रिलीज के बाद से अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है और इसी वजह से फिल्म को हिट माना जा रहा है। इस कमाई को देखते हुए 'विरूपाक्ष' अब हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'विरूपाक्ष' की कहानी 'कांतारा' की तरह है जो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। फिल्म में साई धरम तेज के काम को पसंद किया जा रहा है और इसका कुल कलेक्शन 100 करोड़ के पार जल्द हो जाएगा।