मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

कैंसर जैसी बीमारी का कारण बनती है ये चीज, आज ही बनाए दूरी

प्रकाशित: Feb 02, 2022 19:18रिपोर्ट: Navtej TV

हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका अभी तक इलाज नहीं मिल पाया है और इसी वजह से इस बीमारी से लोगों को डर लगता है। इस बीमारी को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आती रहती है लेकिन इस बीमारी का कारण कई बार हमारा गलत खानपान भी बनता है और इसके बार में हमको जानकारी नहीं ​होती है।

Jodphur की Model Suicide | Rajasthan Minister Ramlal Jat को Honeytrap में फंसाने की थी साजिश, VIDEO

अगर आपको कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से हमेशा के लिए छूटकारा पाना है तो आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन करन बंद होगा जो इस बीमारी को जन्म देती है। जंक फूड सेहत के लिए नुकसानदायक होता है और इसके कारण ही कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, 12 साल के नाबालिग ने किया Rape, VIDEO

फैटी चीजों के सेवन से लिवर कैंसर का कारण बनता है और फैटी लीवर ज्यादातर मोटे लोगों को ही होता है। फैट और शुगर के कारण लीवर को ज्यादा नुकसान होता है। जंक फूड न केवल मोटापे बढ़ाते हैं बल्कि अन्य बीमारियों को भी आपके श​रीर में आने का मौका देते है।


जंक फूड खराब बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है और इसी वजह से कैंसर का खतरा भी बढ़ता है। ज्यादा कैलोरी वाला खाना लिवर को डैमेज करता है। अगर आपको इस बीमारी से बचना है तो आपको आज से ही इस प्रकार की चीजों का सेवन करना बंद करें। कैंसर का इलाज नहीं होने के कारण आपको ज्यादा सावधानी रखने की आवश्यकता है।