बॉक्स ऑफिस पर विक्की-सारा का धमाका, पहले दिन हुई बंपर ओपनिंग
बॉक्स ऑफिस पर 'द केरल स्टोरी' का क्रेज अब लगभग खत्म हो गया है लेकिन उसको दूसरी बॉलीवुड फिल्मे ज्यादा टक्कर नहीं दे पाई थी। लेकिन अब थिएटर्स में विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' लग गई। शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन कमाई के मामले में ज्यादा रिकॉर्ड तो नहीं बनाया लेकिन दर्शकों का उत्साह देख लग रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में बंपर कमाई करेगी।
विक्की और सारा की फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को अच्छा लगा है। अरिजीत सिंह का गाया 'फिर और क्या चाहिए' जबरदस्त पॉपुलर हुआ है। फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 6 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। पहले दिन की शुरुआत धीमी रही लेकिन शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई का ग्राफ 10 करोड़ के पार आसानी से चला जाएगा। विक्की-सारा की फिल्म को दर्शकों का साथ मिलना शुरू हो गया है।
एक बार फिर आमरण अनशन की ओर मंत्रालयिक कर्मचारी
'जरा हटके जरा बचके' के टिकट के दाम ज्यादा नहीं रखे है और इसी वजह से फिल्म का अच्छे दर्श मिलेंगे। लॉकडाउन के बाद से फिल्मों के अच्छे बिजनेस में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और फिल्म 100 करोड़ तक कमाई कर सकती है। पहले वीकेंड में 30 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है जो फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इस फिल्म को आप अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट वाली फिल्मे कमाई करने में नाकाम रहीं जिसमें सलमान खान जैसे स्टार भी शामिल है।





