मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

कपिल पर भारी पड़ेगी रानी या फिर शुभ विवाह पर होगा कब्जा, 5 फिल्मों का क्लैश

प्रकाशित: Mar 17, 2023 04:10रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना काल के बाद बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक दमदार फिल्म देखने को मिल रही है और कई फिल्मों ने तो कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए है। लेकिन अब एक साथ कई फिल्मों के बीच क्लैश हो रहा है जिसके कारण उनकी कमाई का आंकड़ा भी कम हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दिनों में एक बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा क्योंकि एक दो नहीं बल्कि 5 फिल्में एक दूसरे को टक्कर देने आ रही है। पिछले दिनों पठान और 'तू झूठी मैं मक्कार' की सॉलिड कमाई ने बॉक्स ऑफिस नए रिकॉर्ड बना दिए है।

यह Actress हैं 517 Crore की मालकिन

शुक्रवार को एक साथ 5 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं जिसमें बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड, तीनों इंडस्ट्री की फिल्में धमाल मचाने आ रही है। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिल्म 'ज्विगाटो' के साथ बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। उनके सामने रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' होगी तो दूसरी तफर कन्नड़ फिल्म 'कब्जा' भी रिलीज होगी। वहीं हॉलीवुड की फिल्म 'शजैम' भी इनसे टक्कर लेगी।

ज्विगाटो
कॉमेडियन कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी की फिल्म 'ज्विगाटो' का ट्रेलर बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कपिल एक सीरियस किरदार में हैं और ट्रेलर में उनका काम लोगों को बहुत पसंद आया है। लेकिन रिलीज के बाद इस फिल्म के बारे में पता चलेगा।

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' भी बहुत अच्छी बताई जा रही है। यह लगभग 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। रानी की फिल्म 'बंटी और बबली 2'फ्लॉप हो गई थी।

कब्जा
KGF 2 और 'कांतारा' के बाद कन्नड़ इंडस्ट्री की फिल्मों को जमकर प्यार मिल रहा है। इस बार हिंदी वर्जन में उपेन्द्र और किच्छा सुदीप स्टारर 'कब्जा' धमाल मचाने आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म से करीब 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद लगाई जा रही है।

शुभ निकाह
इस दिन'शुभ निकाह' भी रिलीज होगी लेकिन इसकी चर्चा बहुत कम हो रही है। लेकिन कई बार ऐसी फिल्में अच्छी कमाई करने में सफल होती है।

शजैम
इन चारों फिल्म से ज्यादा शजैम की दूसरी सोलो की चर्चा हो रही है। 'शजैम 2' हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी यह फिल्म बहुत ज्यादा कमाई कर सकती है।