खाचरियावास ने नवतेज फाउंडेशन की मुहिम BRIGHT FUTURE का वीडियो किया लॉन्च।
आज राजस्थान सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास नवतेज फाउंडेशन के ऑफिस पहुंचे। मौका था नवतेज फाउंडेशन के सामाजिक सरोकार से जुड़े विडियो के लॉन्च का। समाज में तरक्की के लिए नवतेज फाउंडेशन हमेशा से कार्य करता आ रहा है। अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
UP में महिला वकीलों ने एक दुसरे पर जमकर थप्पड़ बरसाए, बाल भी खींचे, देखिए VIDEO VIRAL!

आमजन के संदेश के लिए आज नवतेज फाउंडेशन द्वारा दुसरे वीडियो लॉन्च का कार्यकर्म रखा गया। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा वीडियो को लॉन्च किया गया। इसी के साथ वीडियो ध्यान पूर्वक देखा और विडियो पूरा होने पर नवतेज फाउंडेशन को शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा की जिस तरह से नवतेज फाउंडेशन बच्चों के लिए उनके उत्थान के लिए कार्य कर रहा है, वो काबिले तारीफ है। राजस्थान सरकार नवतेज फाउंडेशन के साथ में हमेशा खड़ी है और सरकारी योजनाओं को भी जरुरतमंदों तक पहुचने के लिए नवतेज फाउंडेशन का सहयोग लेने की बात कही।

साथ ही उन्होंने कहा की नवतेज फाउंडेशन के माध्यम से समाज में जिन बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है और जिनकी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही है, सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। वीडियो लॉन्चिंग के इस मौके पर नवतेज फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजक मधु धाकड़, नवतेज टीवी के एडिटर इन चीफ रोहित तिवारी, डायरेक्टर राजकुमार सैनी के साथ ही नवतेज फाउंडेशन की टीम के अन्य सदस्य़ गण मौजूद रहे। वही जयपुर शहर जिला कोंग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक पारीक भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।





