मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की 10 बड़ी खबरें

प्रकाशित: Jul 28, 2022 18:24रिपोर्ट: Navtej TV

गोकशी के खिलाफ धरना दे रहे ग्रामीणों की पुलिस से झड़प
हनुमानगढ़ में गोकशी को लेकर शुरू हुआ विवाद और गहरा गया है। पुलिस और आंदोलनकारी ग्रामीणों में संघर्ष के बाद दो गांवों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस ने 45 लोगों को हिरासत में लिया है।

30 जुलाई को नही होंगे खाटू के दर्शन
खाटूश्याम मंदिर 30 जुलाई को सुबह 4.30 से शाम 4.00 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए बंद रहेगा। तीज त्यौहार के एक दिन पहले सिंजारा पर्व पर बाबा खाटू श्याम की विशेष सेवा पूजा की जाएगी। इस संबंध में मंदिर कमेटी ने आदेश जारी किया है।

रेगिस्तानी जिलों में बारिश से बिगड़े हालात
राजस्थान में एक्टिव मानसून से कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जोधपुर सहित जैसलमेर, पाली, नागौर में तेज बारिश ने लोगों की परेशानी काफी बढ़ा दी है। जोधपुर में बरसात के कारण दो दिन में 7 लोगों की जान गई है।

जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
जयपुर एयरपोर्ट पर आज एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। ये विमान कोलकाता से जबलपुर आ रहा था। एयरक्राफ्ट के हाइड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी का पता चलने के बाद पायलट ने विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया।

कांग्रेसी नेताओं ने अपने ही कैबिनेट मंत्री को घेरा
राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय में मंत्रियों की जनसुनवाई के दौरान भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा से आए कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। मंत्री के समर्थकों से नोकझोंक की।

हाइकोर्ट स्टे के बावजूद लगा कैम्प
हाइकोर्ट स्टे के बावजूद जयपुर शहर के सांगानेर तहसील के मान्यावास गांव की आवासीय योजना में पट्टे बांटने के लिए नियमन कैम्प लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि इसको आपत्तियां पहले दर्ज करवाई थी लेकिन भूमाफिया को फायदा पहुंचाने के लिए मनमानी कर रहा है।

अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई
भरतपुर में संत विजय दास के आत्मदाह के बाद पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। अवैध खनन को लेकर पुलिस ने चिन्हित 28 माफिया को गिरफ्तार कर 111 वाहन जब्त किए हैं और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ 70 मुकदमे दर्ज किए हैं।

कॉलेजों में लड़कियों के एडमिशन पर जताई खुशी
राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग में बढ़ते नामांकन को लेकर सीएम गहलोत ने खुशी जाहिर की है। ट्वीट कर लिखा राजस्थान में 2018 तक सिर्फ 250 कॉलेज थे। जबकि पिछले 3 साल में हमने 210 नए कॉलेज शुरू किए हैं।

घर में घुसकर महिला से मारपीट फिर कुएं में फेंका
अजमेर में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले घर में घुसकर मृतका, उसकी मां, भाभी और बहन से मारपीट की। बाद में उसे घसीटते हुए कुएं के पास ले गए। फिर धकेल दियाए युवक ने 2 महिलाओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झालावाड़ में कोरोना से 2 महिलाओं की मौत
झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती दो वृद्धाओं की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई। दोनों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और दूसरी बीमारियां भी थीं। इस पर उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया गयाए जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।