मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

गहलोत के बाद आज सोनिया गांधी से मिलेंगे सचिन पायलट

प्रकाशित: Nov 12, 2021 12:42रिपोर्ट: Navtej TV
राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली आलाकमान की आज पायलट के साथ मीटिंग होगी,जिसमें पायलट अपने गुट के विधायकों को सम्मान देने की बात रख सकते हैं। राजस्थान की सियासत को लेकर दिल्ली में सरगर्मियां बढ़ी हुई है और जल्द ही बड़ा फैसला लिया जा सकता है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट आज सोनिया गांधी से मुलाकत करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं इससे पहले सीएम गहलोत भी कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात कर के जयपुर लौट चुके हैं। गहलोत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी बात दिल्ली आलाकमान को बता दी है और अब जो भी फैसला होगा वह आलाकमान ही करेगा। सीएम गहलोत ने सोनिया गांधी से के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मिले थे।

राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जो तकरार चल रही है वह दिल्ली आलकमान के लिए सिर दर्द बनी हुई है। राजस्थान के कई नेता दबी जुबा में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अपनी बात रख रहे हैं और इसी वजह से आलाकमान अब इस मामले में ज्यादा ढिलाई नहीं बरतना चाहता है। राजस्थान में कांग्रेस को 2023 में वापसी करनी है तो कई राज्यों में अगले साल चुनाव है तो वह नहीं चाहती ​है कि पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी होती रहें।

17 दिसंबर को गहलोत सरकार को तीन साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है लेकिन यह कार्यकाल बहुत ही उतार चढाव भरा रहा है। अगर पायलट गुट से किया गया वादा जल्द पूरा नहीं होता है तो यह कांग्रेस के लिए अच्छा नहीं होगा क्योंकि पायलट का प्रभाव राजस्थान के साथ दूसरे राज्यों में भी है। यूपी चुनावों में प्रियंका के साथ पायलट अहम रोल में नजर आ सकते हैं क्योंकि यूपी में पायलट की लोकप्रियता कांग्रेस के लिए वोटों में बदल सकती है।