छुट्टी नहीं मिली तो फौजी ने पत्नी और बेटी को बनाया बंधक और खुद को मारी गोली!
राजस्थान के जोधपुर में अपने परिवार को बंधक बनाने वाले CRPF के जवान ने खुद को गोली मार ली, पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने इसकी पुष्टि की है. जवान ने करीब 18 तक घंटे तक अपनी पत्नी और 8 माह की बेटी को कमरे में बंधक बनाए रखा, और बालकनी में आकर हवाई फायर भी किए। CRPF जवान नरेश जाट का छुट्टी को लेकर डीआईजी भूपेंद्र सिंह से विवाद हो गया था, बात बढ़ी और तो डीआईजी ने नरेश को बर्खास्त करने की धमकी दे दी। इससे गुस्सायां जवान अपने क्वार्टर में चला गया और फिर दरवाजा बंद कर लिया और बाहर नहीं आया।

उसने पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया और लाइट मशीनगन से गैलरी में आकर हवाई फायर करना शुरू कर दिए। पुलिसकर्मियों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर पास जाने की कोशिश की, लेकिन एलएमजी के सामने किसी की हिम्मत नहीं हुई। जवान से जब अधिकारियों ने बात करने की कोशिश की तो उसने कहा कि वो सिर्फ CRPF आईजी से बात करेगा जो कि दिल्ली में पोस्टेड हैं.
काली विवाद पर PM मोदी का बड़ा बयान!
कांस्टेबल की इस बात को सुनकर तुरंत दिल्ली फोन किया गया और आईजी विक्रम सहगल बिना देर किए जोधपुर पहुंच चुके थे. लेकिन तब तक उसने खुद को गोली मार ली।





