पहली बार कलेक्टर का पद संभालेंगी यूपीएससी टॉपर टीना डाबी, पति के साथ गोवा में मना रही है हनीमून
साल 2015 बैच की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. साथ ही टीना डाबी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है. टीना सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आयी है जब उन्होंने यूपीएससी में दूसरे स्थान पर रहे कश्मीरी मूल के अतहर आमिर से 2018 में शादी की थी, लेकिन निजी कारणों के चलते यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल पायी। इसके बाद हाल ही में टीना राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी की है। और दोनों इस समय गोवा अपना हनीमून एन्जॉय कर रहे है।

इस बीच हाल ही में राजस्थान सरकार ने सोमवार को राज्य के पुलिस एवं प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 26 आईएएस और 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूचि में टीना का नाम भी शामिल है उन्हें पहली बार कलेक्टर जैसलमेर के तौर पोस्टिंग मिली है. उन्हें जैसलमेर की तीसरी महिला जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह के स्थान पर लगाया है। साथ ही टीना के पति प्रदीप गवांडे को इस सूची में प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य खनिज निगम के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आखिर Operation Theatre में Doctor हरे या नीले रंग के कपड़े क्यों पहनते हैं ?
शादी के बाद टीना डाबी और प्रदीप गवांडे हनीमून मनाने गोवा गए हैं। यहां वो दोनों समंदर उड़ती लहरों और नेचर के नजारों का मजा ले रहे है। टीना डाबी ने सोशल मीडिया तस्वीरें शेयर की है, जिसमें दोनों टाइम को काफी एन्जॉय करते नजर आ रहे है। इसके बाद अब यह देखना रोचक होगा की टीना को मिली नई जिम्मेदारी को वह किस तरह निभाती नजर आएगी।




