मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

बीजेपी का विधानसभा कूच, सड़क से सदन तक होगा विरोध प्रदर्शन

प्रकाशित: Sep 20, 2022 16:35रिपोर्ट: Navtej TV

प्रदेश में कानुन व्यवस्था और लंपी महामारी जैसे कई मुद्दों पर बीजेपी आज राजस्थान विधानसभा का घेराव करेगी। राजस्थान विधानसभा में भी हंगामे के आसार हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में विधानसभा के बाहर और सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में बीजेपी विधायक सरकार का विरोध करेंगे। पुलिस ने बीजेपी नेताओं को रोकने के लिए जबरदस्त तैयारी की है और सुबह 11 बजे विधानसभा के लिए कूच करेंगे।

सालासर बालाजी मंदिर में अर्धनग्न युवतियों से करवाया जा रहा था Ramp walk , भड़के लोग!

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में बीजेपी किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।


लंपी, बिजली, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसान कर्जमाफी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिलेगा। पूनिया ने कहा कि गहलोत सरकार गौ हत्या के पाप की भागीदार है। गहलोत हर बात के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते है अगर उनसे सरकार नहीं चल रही है तो वह पद छोड़ दे। लंपी की जो तबाही मची है उसे देखकर भी कांग्रेस का दिल नहीं पसीजा।