10 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की बड़ी खबरें
कोटपुतली
सैनी समाज ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती
कोटपुतली नारेहड़ा सैनी समाज की तरफ से महात्मा ज्योतिबा फूले 196वी जयन्ती व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया..जिसमे मुख्य अतिथि संत शिरोमणी 1008 मंगल दास महाराज टोरडा गुजरान धाम संत शिरोमणी 1008 मोहनदास महाराज नीलका धाम आंतेला ज्योतिबा फुले की प्रतिमा के रूप में प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
लाडनू,नागौर
राजेन्द्र राठौड़ ने साधा सरकार पर निशाना
नागौर के लाडनूं के ग्राम धोलिया मे विश्वामित्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राजेन्द्र राठौड़ ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- जिस सरकार के विधायको को जान से मारने की धमकी मिल रही हो उसकी क्या हालत होगी.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहे
मकराना
विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ पहुंचे मकराना
राजस्थान विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता चुने जाने के बाद पहली बार मकराना आने पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का जगह जगह स्वागत किया गया..राठौड़ ने मकराना में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भी शिरकत की..मकराना बाईपास रोड पर होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें
सिंघाना, झुंझुनु
विशाल किसान सम्मलेन का हुआ आयोजन
सिंघाना में भाजपा नेता विकास भालोठिया के नेतृत्व में विशाल किसान सम्मलेन में हरियाणवी कलाकर सपना चौधरी व अजय हुड्डा ने समां बांधा .किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रिणवा ने कहा - किसानों की फसल नष्ट होने पर किसान सरकार से मुआवजा देने की गुहार लगा रहा है....लेकिन सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर नहीं ले रही है
डीडवाना
हिन्दूओं ने करवाया रोजेदारों को रोजा इफ्तार
डीडवाना में पूर्व सार्वजनिक निर्माण मंत्री व पूर्व विधायक युनूस खान की ओर से आवास पर पाक रमजान माह के मौके पर रोजा इफ्तार दावत का आयोजन किया गया.हिन्दूओं ने करवाया रोजेदारों को रोजा इफ्तार
सिरोही
नाबालिग छात्रा के मामलें में थाने का घेराव
सिरोही जिले के अनादरा थाना के बाहर माली समाज के सैकड़ों समाजबंधुओ ने थाना क्षेत्र के पामेरा गाँव से नाबालिग बालिका के लापता होने को लेकर धरना प्रदर्शन किया.प्रशासन को दो दिन बाद ज़िला मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई ।
BJP विधायक ने साधा Congress पर निशाना
बूंदी
वीर सिंह यादव को मिला इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड
बूंदी जिले के रहने वाले 93वर्षीय वीर सिंह यादव का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ .65वर्षों से लगातार कैंसर को मात देकर चल रहे हैं वीर सिंह.वीर सिंह की वीरता की मिसाल को सभी ने सलाम किया।
किशनगढ़(अजमेर)
राह चलते युवकों पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अजमेर के किशनगढ़ में राह चलते युवकों पर जानलेवा हमला व गाड़ी में तोड़फोड़ कर फरार होने वाले आरोपी को गेगल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार.आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पूछताछ में जुटी थाना पुलिस
झालावाड़
चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
झालावाड़ में अकावद डेम से लोहे की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को सारोला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार.चोरी का माल ले जाने में प्रयुक्त वाहन को भी किया जप्त..पुलिस कर रही पुछताछ
श्रीगंगनगर
वीर सैनिक शक्ति का गठन
श्रीगंगानगर भारतीय सेना से रिटायर्ड कर्मचारियों की मीटिंग सैनिक विश्राम गृह में हुई.मीटिंग में रिटायर्ड कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वीर सैनिक शक्ति नाम के संगठन का गठन किया गया..इस बैठक में सर्वसम्मति से रिटायर्ड कैप्टन रामकिशन यादव ,सेना मैडल को अध्यक्ष बनाया गया
झालावाड़
प्रभारी मंत्री ने किए भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ के दर्शन
झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया संक्षिप्त दौरे पर पर प्रसिद्ध जैन तीर्थ उन्हेल नागेश्वर पहुंचे..जहां उन्होंने भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना कर प्रदेश में शांति की कामना की...इसके बाद मंत्री मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए
JDA: देखिए Jaipur मे धड़ल्ले से होता अवैध निर्माण LIVE ! कौन सुनेगा जनता की ? राजस्थान न्यूज लाइव
झालावाड़
कहासुनी में हुई दो पक्षों की झड़प
झालावाड़ शहर के ईदगाह रोड भोई मोहल्ला में कहासुनी में दो पक्षों में झड़प हो गई.. इस दौरान हुई आपसी मारपीट में 3लोग घायल हो गए..वही एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार में तोड़फोड़ की और बाइक भी उठाकर ले गए.वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
चित्तौड़गढ़
प्राचीन महालक्ष्मी के मंदिर का नामकरण
चित्तौड़गढ़ में विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग पर स्थित प्राचीन महालक्ष्मी जी के मंदिर का जीर्णोद्धार महाराणा हमीर ने बीरवड़ी जी की स्मृति में करवाया .इसका नामकरण अन्नपूर्णा माता जी के नाम से हुआ.इस मंदिर में माता के भक्त रोजाना बड़ी संख्या में यहां पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं
झाड़ू-पोछा लगाने वाला खिलाड़ी बन गया IPL का सबसे बड़ा
किशनगढ़
पुलिसकर्मियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
किशनगढ़ में IG रूपिंद सिंह ने CO ऑफिस का किया निरीक्षण. पुलिसकर्मियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर..अधिकारियों व सीएलजी सदस्यों की ली बैठकहुई..अधिकारियों ने सालभर CO ऑफिस के किए गए कामों,व मामले की जांच व कार्रवाई के बारे में जानकारी ली
खेड़ली,अलवर
कोरोना के बढ रहे मरीज
अलवर जिले के कठूमर विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सालयों सहित ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जुकाम,खाँसी, बुखार, वायरल के मरीजों की संख्या मे बढोतरी हो रही है. रैफरल अस्पताल मे एक हजार के आसपास मरीजों की ओपीडी हो रही हैं..चिकित्सक भी नहीं कर रहें मास्क का प्रयोग





