मैं घर में अकेली हूं..मिलने आ जाओ जानू, फिर प्रेमी के उड़े होश, हो गई शादी
सोशल मीडियाप्लेटफार्म इंस्ट्राग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप आदि देश विदेश की जानकारी और खबरों से रूबरू करवाने के साथ ही एक दूसरे को जोड़ने का साधन है..वहीं इन प्लेटफोर्म के जरिये इश्क भी खूब परवान चढ़ रहा है..बॉलीवुड कि फिल्म अनारकली का ये गीत प्यार किया तो डरना क्या प्यार किया कोई चोरी नहीं की..बखूबी उतरती नजर आ रही है।
बता दें कि भीलवाडा में इंस्टाग्राम पर विवाहिता से दोस्ती के बाद रात को मिलने आए प्रेमी को लोगों ने रंगे हाथ धर लिया.विवाहिता के ससुराल वालों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी..बता दें कि घटना सात दिन पहले जहाजपुर उपखंड के एक गांव की है.हालांकि मामले का अब एक वीडियो भी सामने आया है.
दरअसल भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड के भक्ता की झोपड़ियां गांव का युवक महेश मीणा की जहाजपुर उपखंड के एक अन्य गांव की विवाहित महिला से इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गया फिर इस युवती के बुलाने पर युवक उसके ससुराल जा पहुंचा हालांकि ससुराल वालों को भनक लग गयी और युवक को मौके से ही धर लिया
Rajasthan News: Jaipur के Mansarovar में अवैध निर्माण का मामला
इस घटना के बाद विवाहिता के सुसराल के लोग उसे गांव भक्ता की झोपड़िया लेकर गए। लोगों ने समाज के पंचों को बुलवाया और दोनों को नाता करवा दिया। वहीं मामले का एक वीडियो भी सामने आया है..जिसमें विवाहिता व उसके प्रेमी से सवाल-जवाब करते नजर आ रहे है..युवक के हाथ-पैरों को रस्सी से बांधा हुआ है..घटना के बाद समाज के पंचों ने विवाहिता और उसके प्रेमी का नाता करवाने के कारण जहाजपुर थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। हालांकि यह पूरा मामला यह सोशल मीडिया में छाया हुआ है।





