मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

एक क्लिक में देखें राजनीति, खेल, फिल्म और अपराध से जुड़ी दिन भर की 10 बड़ी खबरें

प्रकाशित: Jun 03, 2022 23:42रिपोर्ट: Navtej TV

कांग्रेस की बाड़ेबंदी 9 जून तक विधायक रहेंगे उदयपुर
राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों की खरीद फरोख्त की आशंका को देखते हुए कांग्रेस और समर्थित विधायकों की बाड़ेबंदी उदयपुर में की जा रही है, 125 में से सिर्फ 65 विधायक ही यहां पहुंचे हैं, जो 9 जून तक यहां रहेंगे।

मंत्री गुढ़ा नाराज, कहा- गहलोत साहब बोलते ज्यादा हैं
सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने लंबित मुद्दों और साथी विधायकों को सम्मान नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए सीएम गहलोत और प्रभारी अजय माकन को भी निशाने पर लिया है, गुढ़ा ने कहा- 'गहलोत साहब बोलते बहुत ज्यादा हैं।

सांसद जसकौर का कांग्रेस पर हमला
दौसा सांसद जसकौर मीणा ने राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है, सांसद ने कहा- प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस को 3 सांसद देने थे, लेकिन सभी प्रत्याशी बाहरी हैं।

विधायक वाजिब अली का गहलोत-ब्यूरोक्रेसी पर तंज
मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बाद विधायक वाजिब अली ने भी गहलोत सरकार पर निशाना साधा है, ब्यूरोक्रेसी के रुख और मुख्यमंत्री को शिकायतें भेजने के बावजूद उन पर कार्रवाई नहीं होने पर मंत्री वाजिब अली ने सरकार पर तंज कसा है।

राजस्थान में टैक्स फ्री हो सम्राट पृथ्वीराज फिल्म- देवनानी
विधायक वासुदेव देवनानी ने फिल्म सम्राट पृथ्वीराज, को राजस्थान में टैक्स फ्री करने की मांग की है, उन्होंने कहा CM गहलोत फिल्म को टैक्स फ्री करें ताकि अधिक से अधिक जनता और नई पीढ़ी इसे देख सकें।

BJP विधायक ने सरकार पर लगाया उनकी जासूसी का आरोपी
BJP विधायक मदन दिलावर का पुलिसकर्मियों से उलझते हुए एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो पुलिसकर्मियों से कह रहे हैं कि हमारी जासूसी किसके कहने पर की जा रही है, उन्होंने सरकार पर जासूसी करवाने का भी आरोप लगाया है।

HC ने नावां मर्डर मामले में पुलिस को किया पाबंद
नमक कारोबारी जयपाल पूनिया हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, DGP, CBI, सांभर साल्ट महाप्रबंधक, CID के DIG व ASP, नागौर SP, नावां SHO व MLA महेंद्र चौधरी को नोटिस जारी किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 27 जून को होगी।

घाटी में मारे गए मैनेजर का राजस्थान में अंतिम संस्कार
कश्मीर में टारगेट किलिंग के शिकार हुए बैंक मैनेजर विजय कुमार का शव आज भगवान गांव पहुंचा जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया, विजय की हत्या के बाद पूरे गांव में गुस्सा है, तब से ही गांव के किसी घर में चूल्हा नहीं जला।

दो पड़ोसी युवकों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप
जयपुर में 15 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है, घर में घुसकर नाबालिग का किडनैप किया गया, जिसके बाद दो युवकों ने नाबालिग रेप किया।

देह व्यापार से जुड़ी 2 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के आमथला में गुरूवार देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार से जुड़ी दो युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, लम्बे समय से क्षेत्र में देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी जिसपर कार्रवाई की गई।