मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर में कोरोना का बड़ा विस्फोट,निजी स्कूल के 11 बच्चे पॉजिटिव

प्रकाशित: Nov 23, 2021 17:30रिपोर्ट: Navtej TV
जयपुर: कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश के साथ प्रेदश में सभी प्रकार की पांबदिया हटा दी गयी है। कोरोना का खतरा कम होते हुए सभी स्कूल 100 फीसदी के साथ खुलने शुरू हो चुके है। पिछले दिनों भी एक निजी स्कूल में कोरोना का मामला सामने आया था लेकिन आज एक ही स्कूल के 11 बच्चे कोरोना पॉजिटिव की खबर ने पूरे प्रशासन को हिला कर रख दिया है।

जयपुर में यह मामला महापुरा स्थित जयश्री पेडीवाल स्कूल का बताया गया है जहां स्कूल के बच्चों के निजी लैब से सैम्पल करवाए गए थे। इस जांच रिपोर्ट के बाद 11 बच्चे कोरोना पॉजिटिव आये हैं। इस सूचना के मिलते ही पूरा चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है और CMHO डॉ.नरोत्तम शर्मा ने स्कूल में एक टीम भेजी है।

जयपुर में पिछले एक सप्ताह के अं​दर 1 दर्जन से अधिक बच्चे पॉजिटिव आ चुके हैं। इस खबर के बाद सरकार और प्रशासन को इस विषय पर विचार विमर्श करने की जरूरत है। बच्चों को अभी किसी प्रकार की वैक्सिन नहीं लगी है और उन पर कोरोना का असर जल्द होता है। केंद्र सरकार जल्द से जल्द बच्चों के वैक्सीन को लेकर तैयार में लगी हुई है और जल्द ही बच्चों को वैक्सीन लगना शुरू हो जाएंगा। लेकिन इससे पहले बच्चों को इस खतरे से बचाने के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है।