मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

कांग्रेस के लिए पायलट मजबूरी या मजबूती, एक फैसला से होगा समाधान या मचेगा घमासान

प्रकाशित: Jun 10, 2023 14:16रिपोर्ट: Navtej TV

11 जून यानी रविवार राजस्थान कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा दिन होने वाला है। इस दिन का इंतजार कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी के नेता कर रहे है क्योंकि अगर सचिन पायलट ने कुछ बड़ा ऐलान किया तो वह उसके लिए बहुत बड़ा मुद्दा होगा। पायलट ने अभी तक 11 जून को लेकर जो नई पार्टी की चर्चा हो रही है उसको लेकर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन दिल्ली बैठे नेता पायलट को लेकर बयान दे रहे है।

कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि पायलट ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो पार्टी के लिए नुकसादयक साबित हो। पायलट ने पहले भी कहा है कि कांग्रेस के बाहर जाने के बारे में कभी नहीं सोचा और 11 जून को वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे यह उनके गुट के नेता कह रहे है। पायलट अगर कांग्रेस को अलविदा कहते है तो यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका होगा क्योंकि कांग्रेस के पास पायलट ही युवा चेहरे के रूप में बचे हुए है। यहीं एक मजबूरी है कांग्रेस के लिए जो पायलट को पार्टी में बनाए रखे हुए है।

कांग्रेस को इस बात का पता है कि राजस्थान में सत्ता की वापसी पायलट के बिना संभव नहीं है। पायलट से ज्यादा गहलोत को लेकर भी चर्चा है क्योंकि गहलोत ने चुनावों से पहले ही अपने आप को
सीएम उम्मीदवार बनाने की तैयार शुरू कर दी है। पायलट को लेकर दिल्ली आलाकमान कुछ फैसला नहीं कर पा रहा है यह उसकी मजबूरी है। अगर पायलट के खिलाफ कुछ फैसला होता है तो पायलट की मजबूती उनके लिए राजस्थान में नुकसानदायक साबित होगी। पायलट की युवाओं में अच्छी पकड़ है और यह उनकी मजबूती है।

Rajasthan News: आतंकवादियों को पकड़वाने से नौकरी गई अब जान का खतरा! | BJP

नई पार्टी का ऐलान करना पायलट के लिए तो अच्छा होगा क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक इंतजार किया है। लेकिन उनके साथी विधायक को इस फैसले से नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि वह कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी में जाने को खतरा मान सकते हैं। पायलट समर्थक विधायक ने कहा था कि कुछ लोग चाहते है कि पायलट पार्टी छोड़कर चले जाएं। हम कहीं नहीं जाएंगे। यहीं रहकर इनकी छाती पर मूंग दलेंगे।'

पायलट को लेकर अगर अब बड़ा फैसला नहीं लिया गया तो उसका नुकसान कांग्रेस को आने वाले चुनावों में उठानी होगी। पायलट ऐसा कुछ नहीं करेंगे क्योंकि दिल्ली में हुई बैठके बाद उनको पूरा विश्वास है कि उनके हक में अब फैसला होगा। लेकिन पायलट को बदनाम करने के लिए नई पार्टी की खबर फैलाई जा रही है।