मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

11 जून को पायलट का होगा धमाका या फिर निकलेगी हवा, दिल्ली तक बढी धड़कने

प्रकाशित: Jun 07, 2023 18:03रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान कांग्रेस में पायलट और गहलोत की जंग अब फिर से तेज होती दिख रही है। सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है कि पायलट कांग्रेस से अपनी राहें अलग करने जा रहे है..हालांकि सचिन पायलट ने क्या तय किया है यह तो वही जानते हैं, क्योंकि राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी रंधावा और पायलट दोनों की बातों में ज़मीन आसमान का फ़र्क है......रंधावा कहते हैं सब ठीक है, लेकिन पायलट और उनके समर्थकों के तेवर बार-बार 11 जून की ओर इशारा कर रहे हैं..

ज़ाहिर है, ये मौक़ा न सिर्फ़ राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करने का है, बल्कि पायलट के लिए शक्ति प्रदर्शन का एक और ज़रिया हो सकता है...11 जून 2023 को पायलट और उनके समर्थक क्या करेंगे, ये पत्ते तो अभी नहीं खुले हैं, लेकिन सचिन पायलट ने अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए हैं......जिन मांगों को लेकर वो जनसंघर्ष यात्रा निकाल चुके हैं, उन मुद्दों से पीछे हटने के लिए कतई तैयार नहीं हैं....

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर Kirodi Lal Meena का बड़ा दांव

यानी मतलब साफ है कि पायलट पीछे नहीं हटेंगे. हालांकि, वो 11 जून को कितना आगे तक जाएंगे, इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.....राजस्थान कांग्रेस के लिए 11 जून का दिन बड़ा तूफ़ान ला सकता है, जिसके संकेत सचिन पायलट लगातार दे रहे हैं.....उनका कहना है कि वो राज्य के युवाओं समेत यहां की जनता को लेकर किए गए वादों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे. हालांकि, दिक्कत ये है कि उनकी ये हद अपने ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दहलीज़ से शुरू होकर उनकी कुर्सी तक पहुंचती है...यानी पायलट की जो भी मांगें हैं, उन्हें लेकर हर बार गहलोत सरकार पर ही निशाना साधा जा रहा है...