मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने युवाओं को दिया संदेश

प्रकाशित: Jun 20, 2026 18:53रिपोर्ट: Mr. Reporter

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को सीकर में स्व. राव राजा श्री कल्याण सिंह जी की 140वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जयंती समारोह एवं अलंकरण कार्यक्रम में शिरकत की। सीकर पहुंचने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और आमजन की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्व. राव राजा श्री कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राव राजा श्री कल्याण सिंह जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने महापुरुषों के जीवन और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि युवाओं को अपने इतिहास, संस्कृति और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के बारे में जानकारी मिल सके।कार्यक्रम में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह जी शाहपुरा, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया , विधायक गोवर्धन वर्मा व हाकम अली , कार्यक्रम संयोजक चितरंजन सिंह , ट्रस्ट के मंत्री पवन मोदी , ट्रस्टी अजीत कुमार , सीकर कलेक्टर आशीष मोदी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।