रामगढ़-
अलवर के रामगढ़ गांव लोधपुरी,विधानसभा क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम मे जाटव समाज द्वारा स्वागत किया गया..हिन्दू वाहिनी संघठन प्रदेश-अध्यक्ष, राष्ट्रीय और महासभा जिला प्रभारी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भरतपुर का..मालाओं के द्वारा एवं साफा बांधकर स्वागत किया..रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सातों जातियों का सम्मान,मेहनत और जज्बे को देखकर हर कोई उम्मीद लगाए बैठा है..कि इस प्रकार का व्यक्तित्व हमें पहले कभी देखने को नहीं मिला और यह हिंदुत्व का चेहरा है..
अलवर-
नेहरू युवा केंद्र अलवर की ओर से तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत..मुख्य अतिथि जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर की मौजूदगी में किया गया..इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी और युवा मंडल अध्यक्ष के द्वारा बलवीर का माला पहनाकर..स्वागत किया गया..इस कार्यक्रम का उद्देश्य..केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना हैं..
सवाई माधोपुर-
सवाई माधोपुर जिले के कस्बे के प्रमुख दुर्गा माता मंदिर में अज्ञात दो बाइक सवार युवक..माता की प्रतिमा से सोने की नथ चुरा ले गए..गर्भगृह अस्त- व्यस्त दिखने पर पुजारी भगत को शक हुआ..तो CCTV फुटेज में दोनो की करतूत कैद हो गई..जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई जा रही हैं..कमेटी की ओर से..मलारना डूंगर थाना पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है..
झुंझुनु-
झुंझुनु में जिला स्पेशल टीम व चिड़ावा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए..सोशल मीडिया पर विडियो वायरल करने वाले हन्नी गैंग के गुर्गे को अवैध हथियार लोडेड देशी कटटा बरामद कर गिरफ्तार किया गया है..पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है..
डीडवाना-
कार टक्कर से 3 मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर घायल
डीडवाना से निकलने वाले हनुमानगढ-किशनगढ मेगाहाइवे पर गांव के पास..एक अनियंत्रित मारूति स्विफ्ट कार व मोटरसाइकिल की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई..हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए..हादसे के बाद कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया..डीडवाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया ।
सीकर-
कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई व रोहित गोदारा का मुख्य साथी शक्ति सिंह को सीकर पुलिस ने गिरफ्तार किया..बदमाश हिस्ट्रीशीटर से पिस्टल, मैगजीन, देशी कट्टा, समेत कई अवैध हथियार पुलिस ने जब्त किए हैं..हथियारों की खरीद कहां से की गई है उसके बारे में बदमाश से पूछताछ की जाएगी..
झुंझुनु-
झुंझुनु जिले की गुढ़ागौड़जी पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को..27 साल बाद भेष बदलकर गिरफ्तार किया है..मामले में SHO ने कई भेष बदले..कभी ग्रामीण बने कभी ग्वाला तो कभी कुछ..झुंझुनु SP मृदुल कच्छावा द्वारा इस एचीवमेंट के लिए रिवार्ड की सिफारिश की जा रही है..आरोपी को अभियान के तहत पकड़ा गया है..
जैसलमेर-
जिला जैसलमेर मे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय..जयपुर द्वारा एक दिवसीय मीडिया सम्मेलन..‘वार्तालाप’ जैसलमेर में आयोजित की गई..इसमें जिले के विभिन्न समाचार पत्रों एवं समाचार चैनलों से जुड़े शहरी एवं..ग्रामीण क्षेत्रों के क्षेत्रीय संवाददाता व अंशकालिक पत्रकारों ने भाग लिया..इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
कोटपूतली-
कोटपूतली में सीट की बात को लेकर..सवारियों व निजी कम्पनी की सवारी बस के कंडक्टर में..विवाद हो गया..मामला इतना गर्माया कि सवारियों ने पावटा बस स्टैंड पर बस के आगे विरोध-प्रदर्शन किया और बस को रोक दिया..सवारियों ने कंडक्टर पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया..सूचना पर पहुंच पुलिस ने मौके पर समझाईश की..
झालावाड़
भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने..जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए..सेमलीखान सहकारी समिति में पूर्व व्यवस्थापक के द्वारा हुए..लाखों रुपए के गबन की उचित जांच करने के लिए..जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा..उक्त प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करते हुए..दोषी के साथ दोष करवाने में लिप्त अधिकारियों पर भी..सख्त कार्रवाई की जाए..नहीं तो संघ आगामी आंदोलन की रणनीति तय करेगा..