मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

18 जनवरी राशिफल: इन 5 राशि के लोगों को व्यापार में मिलेगी भारी सफलता

प्रकाशित: Jan 17, 2022 23:43रिपोर्ट: Navtej TV

हिन्दू पंचांग के अनुसार जनवरी 18, 2022, मंगलवार माघ माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि

विक्रम संवत - 2078, आनन्द
शक सम्वत - 1943, प्लव
सूर्योदय - 7:00 AM
सूर्यास्त - 5:45 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:12 PM –12:55 PM

अमृत काल - 11:43 PM – 01:27 AM

अशुभ काल

राहू - 3:14 PM – 4:32 PM

यम गण्ड - 9:52 AM – 11:14 AM

वृष-हनुमान जी कृपा से आपके कई काम बनेंगे और आपके विवाह के योग भी बन रहे हैं। माता—पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। नया बिजनेस शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें तो आपके लिए अच्छा होगा।

मिथुन-आज का दिन आपको जीवन में बड़े बदलाव लाएग और जीवन साथी का भरपूर प्यार मिलेगा। आज नौकरी और व्यापार में आपको बहुत बड़ा लाभ ​मिलेगा। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर​ मिल सकता है। धन का लेनदेन सोच समझ कर करें।

कर्क- आपका सपना हकीकत में बदल सकता है। अपने परिवार की उपलब्धियों की सफलता पर जश्न मनाएं। आज के दिन आपको व्यापार के क्षेत्र में बड़े लाभ के संकेत मिल रहे है। बच्चों की भविष्य को लेकर बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

​​​​​​​

सिंह- आज का दिन लाभभरा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा और धन की प्राप्ति हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है और प्रेमी से आपकी मुलाकात हो सकती है।

कन्या- लेन-देन और निवेश के मामले में सावधानी बरतनी होगी परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आज का दिन आपके जीवन में बड़ी खुशखबरी की ओर इशारा कर रहा है।