मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

19 दिसंबर राशिफल: नये साल से पहले इन राशि वाले लोगों की बदलेगी किस्मत

प्रकाशित: Dec 20, 2021 12:25रिपोर्ट: Navtej TV

हिन्दू पंचांग के अनुसार दिसंबर 19, 2021, रविवार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि

विक्रम संवत - 2078, आनन्द

शक सम्वत - 1943, प्लव

सूर्योदय - 7:00 AM

सूर्यास्त - 5:31 PM

अशुभ काल

राहू - 4:20 PM – 5:40 PM

यम गण्ड - 12:21 PM – 1:40 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:00 PM – 12:40 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:31 AM – 06:10 AM

मेष- बैंक से जुड़े लेन-देन में आपको बड़ी हानी उठानी पड़ सकती है। सेहत को लेकर जो परेशानी चल रही है उसे छूटकारा मिलेगा।

वृष- काम में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के बाद आपको नयी जिम्मेदारी मिलेगी। नए साल से पहले नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होगी।

मिथुन- आपके सहयोगात्मक रवैया वांछित परिणाम दिलाएगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के शामिल होने के लिए शहर के बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार में भी अच्छे लाभ मिलेंगे।

कर्क - सालों से अटका हुआ काम पूरा होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती हैं। आपकी मेहनत से आपको रोजगार के क्षेत्र में बड़े अवसर दिलाएगी। शादी को लेकर आ रही अड़चने दूर होगी।

सिंह- भविष्य को लेकर चिंता रहेगी लेकिन जल्दबाजी में निवेश करने से बचना होगा। घर में कुछ बदलाव से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कन्या- आज का दिन शुभ रहेगा और व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा। शिक्षण संस्थान से जुड़े क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन सवाधानी बरतने की आवश्यकता है।


तुला राशि- आज सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नए कार्यों को शुरू करने से पहले अपने जीवनसाथी से सलाह लेनी होगी।

वृश्चिक- आज सफलता मिलने के योग बन रहे है। परिवार के सहयोग से आपको जीवन में बड़ी सफलता मिलेगी। शादी से जुडी परेशानी दूर होगी।

धनु- आजआर्थिक सुधार निश्चित है। प्यार करने वालों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आज आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।

मकर- आज व्यापार लाभ से भरा होगा। आज सुख में वृद्धि हो सकती है। आज सहकर्मियों के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने के संकेत मिल रहे है।

कुंभ- आज व्यापार में भारी सफलता और बड़ा लाभ होगा। नए साल से पहले आपको जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन- आर्थिक स्थिति को सुधारने का पूरा मौका मिलेगा। रोजगार को लेकर शहर के बाहर जाना पड़ सकता है। अपने परिवार के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा।