एक क्लिक में पढ़े पूरा राजस्थान
रामगढ़,अलवर
मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
अलवर के रामगढ़ में मारपीट मामले में 2वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..धारा 326 व मारपीट के मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश किया..फिलहाल पुछताछ जारी
सीकर
भोपा समाज ने बीजेपी नेताका किया स्वागत
सीकर के दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के माजीपुर गांव में भाजपा युवा नेता शक्ति सिंह अलौदा का भोपा समाज के लोगो ने किया स्वागत..युवा नेता शक्ति सिंह अलोदा ने सभी ग्रामीणों का आभार प्रकट किया...जरूरत के समय उनकी सहायता करने व कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने की भी बात कही
बीकानेर
मिड डे मील कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर में कूक कम हेल्पर संघर्ष समिति के बैनर तले स्कूलों में मिड डे मील कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम का 11 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन..कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर पर धरना प्रदर्शन किया...मांगें नहीं मानने पर आंदोलन की दी चेतावनी.
Sonia Gandhi के एक 'फोन' ने बदली Karnataka की सियासत
राजसमंद
बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम
राजसमंद में बाइक पर आए दो बदमाशों ने 85साल की बुजुर्ग की नथ खींची..मामला कांकरोली थाना इलाके के भाटोली गांव का है.पुलिस कर रही मामले की जांच
कोटा
ऑनलाइन ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार
कोटा की कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए की ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार..आरोपियों ने लोगों के मोबाइल पर एप्लीकेशन डाउनलोड करवा कर सब्सक्राइब करवाने का टास्क देकर वारदात को अंजाम दिया
खींवसर,नागौर
किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
नागौर के बेरावास गांव में सीमेंट कंपनी द्वारा जमीन अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन .गांव के लोगों ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ गोचर व अंगोर भूमि अधिग्रहण में शामिल होने का आरोप लगाया..
झालावाड़
विश्व हिंदू परिषद ने दिखाई निशुल्क फिल्म
झालावाड़ मे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महिलाओ व लडकियों को दिखाई निशुल्क फिल्म "द केरला स्टोरी"..धर्मांतरण और लव जेहाद के मुद्दों को लेकर जागरूक किया
जालौर
युवक का सिर काटकर सरेआम हत्या
जालौर में युवक की सरेआम हत्या.सिर काटकर बीच सड़क पर फेंका..पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...पुलिस कर रही पुछताछ
Ujjain News : दुनिया में विश्व गुरु बनें भारत
बूंदी
न्यायालय आदेश पर सब्जी मंडी को हटवाया
बूंदी के बहादुर सिंह सर्किल पर पेच ग्राउंड में कई वर्षों से संचालित सब्जी मंडी को न्यायालय के आदेश पर नगर परिषद द्वारा हटाया गया..सब्जी मंडी नैनवा रोड पर स्थित की जाएगी....सब्जी विक्रेताओं ने किया जमकर आंदोलन..नगर परिषद और प्रदर्शनकारियों के बीच बनी सहमति
श्रीगंगानगर
ऑनलाइन लॉटरी से भूखंडों का किया आवंटन
श्रीगंगानगर में गौतम बुद्ध नगर में प्रथम चरण के भूखंडों का ऑनलाइन लॉटरी से किया आवंटन..578भूखंडों का लॉटरी से आवंटन किया..जिला कलक्टर सौरभ स्वामी की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में बैठक आयोजित हुई
कोटा
न्यूड पिक्चर दिखा किया ब्लैकमेल
कोटा में वीडियो कॉल से लड़की की न्यूड पिक्चर दिखा कर ब्लैकमेल किया..15लाख रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया..शातिर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालौर
जालौरसांसद ने की प्रेस वार्ता
जालौर में सांसद देवजी पटेल ने रानीवाड़ा में की प्रेस वार्ता... कहा-महंगाई राहत कैंप सिर्फ राजनीतिक स्टंट...प्रधानमंत्री के खिलाफ कर रहे हैं दुष्प्रचार
भीलवाड़ा
हमलावर ने युवक पर किया हमला
भीलवाड़ा में पिस्टल से फायर कर युवक को किया घायल...हमलावर मौके से हुये फरार..घायल को कराया अस्पताल में भर्ती...पुलिस कर रही पुछताछ
Sachin Pilot के आंदोलन का तोड़ खोजने में जुटी Congress
कोटा
अवैध निर्माण को ध्वस्त कर बनाया रास्ता
कोटा में यूआईटी की अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने प्रेमनगर इलाके में कार्रवाई करते हुए कच्ची पक्की दीवारें को ध्वस्त कर रास्ते को चौड़ा किया..प्रेमनगर इलाके में अतिक्रमण के चलते नालियां जाम हो चुकी थी.जेसीबी की मदद से रास्तों को चोड़ा किया
झालावाड़
अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार
झालावाड़ जिले के पिड़ावा में युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार..युवक ने ले रखा था 50हजार रुपये का कर्ज...पुलिस कर रही पुछताछ





