मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उदयपुर संभाग

राजस्थान: एक क्लिक में पढ़े दिनभर की 20 बड़ी खबरें

प्रकाशित: Apr 20, 2023 17:33रिपोर्ट: Navtej TV

कोटा
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
कोटा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों द्वारा एडमिशन व यूनिफॉर्म के नाम पर वसूली जा रही फीस पर लगाम लगाने की मांग की..

नागौर
भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली
नागौर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली..भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान सरकार पर बोला जमकर हमला..प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर खड़े किए सवाल

रियाँबड़ी ,नागौर
चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना
रियाँबड़ी उपखण्ड के तीन घरों में चोरी की घटित वारदात में लाखों रूपये के सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी की हुई चोरी..तीन स्थानों पर एफएसएल टीम ने निशानों के जुटाए साक्ष्य...सब इंस्पेक्टर भंवरलाल, सिपाही सचिन आदि ने घटनास्थल का दौरा कर बारीकी से की जांच शुरू

चुनाव आते ही सड़कों पर उतरी BSP
मांडल,भीलवाड़ा
स्टाम्प वेंडर्स उतरे हड़ताल पर
मांडल तहसील में बैठने वाले सभी स्टाम्प वेंडर्स हड़ताल पर उतरे..तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन .स्टाम्प वेंडर्स की मांग मोबाइल एप्लीकेशन से स्टाम्प बिक्री करने की योजना को रोका जाए

सीकर
शेखावाटी युवा महोत्सव का हुआ समापन
सीकर में राजस्थान युवा बोर्ड और जिला प्रशासन ने एसके मेडिकलकॉलेज सांवली में आयोजित हो रहे शेखावटी युवामहोत्सव का हुआ समापन..राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लाम्बा कीअध्यक्षता में समापन समारोह किया गया आयोजित ...कार्यक्रम में विजेता रहे प्रतिभागियोंको किया सम्मानित

कोटपूतली
जेवरात,नकदी से भरा बैग हुआ चोरी
कोटपूतली में पुरानी नगरपालिका तिराहे पर स्कोर्पियो गाड़ी में रखा नकदी व जेवरात से भरा बैग अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है.. शादी समारोह के लिए कपड़े व जेवरात की खरीददारी की गई थी..पुलिस ने की चोरों की तलाश शुरू

बहरोड़ ,अलवर
गत्ता फैक्ट्री में लगी आग
बहरोड़ में गत्ता फैक्ट्री में आज अज्ञात कारणों से लगी आग..तीन दमकलों की सहायता आग पर पाया काबू...पुलिस कर रही मामलें की जांच

Congress Highcourt से लगाएगी न्याय की गुहार


बहरोड़ ,अलवर
189विधानसभा में विधायक ने लगाई दौड़
बहरोड़ विधायक बलजीत यादव पहुंचे मुंडावर.. 189 विधानसभा में बलजीत यादव ने सरकार के खिलाफ काले कपड़े पहन कर लगाई दौड़ ...14 सूत्री मांगों को लेकर के जनता के बीच में पहुंचे विधायक

जैसलमेर
परशुराम जयंती की तैयारियां शुरू
जैसलमेर में परशुराम जन्मोत्सव पोस्टर विमोचन कार्यक्रम एवं परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर तैयारी हुई शुरू...30अप्रैल को भव्य शोभायात्रा में ब्राह्मण बंधु रहेंगे मौजूद...शोभायात्रा में सजे धजे सुसज्जित घोड़े, झांकियां व भजन मंडलियां आकर्षण का केंद्र रहेगी।

रेनवाल ,जयपुर
गंदे पानी की सप्लाई से जनाक्रोश
रेनवाल में वार्ड संख्या 27 में एक बार फिर हुई गंदे पानी की सप्लाई..गंदे पानी की सप्लाई से वार्ड वासियों मे जलदाय विभाग के खिलाफ आक्रोश....जल्द समस्या समाधान नहीं होने पर दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी


सिरोही
रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन
सिरोही में मुल्तानिया जामा मस्जिद चांदमारी में हुआ रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन.देश में अमन चैन की मांगी दुआ..इफ्तार पार्टी मैं कौमी एकता की मिसाल पेश की गई सभी ने एक दूसरे को खजूर खिलाकर करवाया रोजा इफ्तार

झालावाड़
पटवारी ने कि आत्महत्या
झालावाड़ जिले के पिड़ावा में कार्यरत एक पटवारी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला.सूचना पर एसडीएम, डीएसपी पहुंचे घटनास्थल पर..पुलिस कर रही मामलें की जांच

फटाफट अंदाज में देखिये दिनभर की Rajasthan की सभी बड़ी खबरें

कोटा
पेयजल समस्या पर आंदोलन की चेतावनी
कोटा में पेयजल समस्या को लेकर विधायक संदीप शर्मा के नेतृत्व में एडिशनल चीफ इंजीनियर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया... व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन की दि चेतावनी.. भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय वाचिंदे जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की जाहिर

खेतड़ी, झुंझुनूं
भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश रैली के लिए हुए रवाना
झुंझुनू में आयोजित हो रही भाजपा द्वारा जनाक्रोश महाघेराव में शामिल होने के लिए भाजपा नेता हुए रवाना..कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के लगाए नारे .जनाक्रोश रैली में प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर रहेगी मौजूद

चिड़ावा, झुंझुनु
खून बदलकर बच्ची की बचाई जान
चिड़ावा में डीएसएम हॉस्पिटल की टीम ने दो दिन पहले जन्मी बच्ची का खून बदलकर बचाई जान अस्पताल में जन्मी 2 दिन की बच्ची की मां बीमारी की थी शिकार..इसी गंभीर बीमारी के चलते 5 बच्चे खो चुकी थी महिला