25 दिसंबर राशिफल: इन राशि के जातकों पर होगी शनि देव की विशेष कृपा
हिन्दू पंचांग के अनुसार दिसंबर 25, 2021, शनिवार पौष माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि
| विक्रम संवत - 2078, आनन्द | शक सम्वत - 1943, प्लव |
| सूर्योदय - 7:09 AM | सूर्यास्त - 5:44 PM |
अशुभ काल राहू - 9:48 AM – 11:07 AM यम गण्ड - 1:46 PM – 3:05 PM | शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:48 PM अमृत काल - 10:26 PM – 12:06 AM |
मेष राशि-आपको स्वास्थय संबंधी कोई समस्या हो सकती है। आपको पैसा को लेकर बड़ी परेशानी हो सकती है। आज के दिन आप व्रत करके शनि देव के प्रकोप से बच सकते हैं। अशुभ फलों से बचने के लिए -अपने मस्तक पर चंदन से तिलक करें।
मिथुन राशि- पैतृक संपत्ति से हाथ धोना पड़ सकता है तो लाभ पाने के लिए आपको कोशिशें करनी पड़ेगी। इस दौरान आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
कन्या राशि- आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिलेगा। अपने दोस्तों के साथ अच्छे रिश्तें बनाकर रखने में आपकी भलाई है। इस दौरान अगर आप किसी जरूरतमंद को दान देंगे, तो शनि का प्रकोप कम होगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और तेल का दान करें।
तुला राशि- आपको गुरु से विद्या का लाभ पाने में थोड़ी कठिनाई होगी। रोमांस के मामले में आपको निराशा हाथ लगेगी। घर जाने से पहले आपको शनि मंदिर जरूर जाना होगा क्योंकि ऐसा करना आपके लिए अच्छा होगा।
कर्क – नौकरी मिलने के आसार नहीं हैं और इससे आपको बहुत परेशानी उठानी पड़ेगी। आमदनी में वृद्धि होगी और व्यवसाय संबंधी यात्रा सफल रहेगी।
वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए समय अच्छा है।

धनु राशि - आज मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजन का आनंद दुगुना हो जाएगा। नए कार्य को शुरू करने के लिए सलाह जरूर लें।
मकर राशि - सफलता मिलेगी और धन प्राप्ति का प्रबल योग है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है लेकिन सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ राशि - आज वाहन-सुख भी मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आज पर्यटन के लिए किसी दूसरे शहर जा सकते हैं।
मीन राशि - आज कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।





