मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

27 जनवरी राशिफल: इन जातकों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, रखनी होगी सावधानी

प्रकाशित: Jan 26, 2022 23:52रिपोर्ट: Navtej TV

हिन्दू पंचांग के अनुसार जनवरी 27, 2022, गुरुवार माघ माह के कृष्ण पक्ष दशमी तिथि

विक्रम संवत - 2078, आनन्द
शक सम्वत - 1943, प्लव
सूर्योदय - 7:02 AM
सूर्यास्त - 6:00 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:14 PM – 01:00 PM

अमृत काल - 09:25 PM – 10:57 PM

अशुभ काल

राहू - 2:05 PM – 3:21 PM

यम गण्ड - 7:11 AM – 8:30 AM

मिथुन: बिजनस में बढ़ोतरी के साथ आपको बड़ा मुनाफा होगा। रिश्तेदारों के सहयोग से आपको बड़ी मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं में आपके सीनियर का सहयोग भी मिलेगा। लेन—​देन का कार्य आज नहीं करें तो अच्छा होगा। घर से निकलने से पहले हनुमान मंदिर जरूर जाए।

कर्क: जीवनसाथी की सलाह से आपको बड़ा फायदा होगा। विवाह से संबंधी शुभ समाचार मिलेगा और राजकीय क्षेत्र में नौकरी मिलने की पूरी संभावना है।आज परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा।​​​​​​​

इस पौधे से होने वाले चमत्कारी फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, आज ही घर में लगाए

वृषभ: आज आपको नए प्रोजेक्ट्स से बड़ा धनलाभ होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने से आपके मन को शांति मिलेगी। रोजगार के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी और रोजगार के लिए आपको शहर के बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको कही बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। मंगलवार का दिन आपको जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा।

सिंह: आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा लेकिन आपको रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। लव लाइफ में आपको बड़ी सफलता मिलेगी और पार्टनर के साथ कई घूमने का प्लान बन सकता है। कर्ज से जुडी परेशानियां दूर होगी। व्यापार के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता मिलेगी।


कन्या: आज का दिन आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। परिवार में किसी शुभ मंगल कार्य को लेकर शहर के बारह जाना पड़ सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी की संभावनाएं बन रही है। व्यापारियों को नगद धन की कमी से छूटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से भी छूटकारा मिलेगा।