मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

4 जनवरी राशिफल: आज व्यापार और नौकरी में मिलेगी सफलता,जानें अपना हाल

प्रकाशित: Jan 03, 2022 23:15रिपोर्ट: Navtej TV

हिन्दू पंचांग के अनुसार जनवरी 4, 2022, मंगलवार पौष माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि

विक्रम संवत - 2078, आनन्द
शक सम्वत - 1943, प्लव
सूर्योदय - 7:0 AM
सूर्यास्त - 5:45 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:12 PM –12:50 PM

अमृत काल - 11:15 PM – 12:45 AM

अशुभ काल

राहू - 3:10 PM – 4:25 PM

यम गण्ड - 9:50 AM – 11:11 AM

कर्क राशि :-आज पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर धन का खर्च अधिक होगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक बढ़ सकती है।

सिंह राशि :-आज धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे तथा धार्मिक यात्रा पर सकते हैं। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।

कन्या राशि :- आज का आकस्मिक धनलाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इस मंदिर के आगे फीकी पड़ी राम मंदिर की चमक, 150 किलो सोना और 1500 करोड़ के बजट ने उड़ाए होश

मेष राशि :- आज का दिन व्यवसायियों के लिए लाभदायक है। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति सही रहेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान होगी। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है।

वृषभ राशि :- आज का दिन मनमुटाव से भरा होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धा की इच्छाएं फलीभूत होगी। रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि :- आज गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। कार्यालय में आपका प्रभाव कम होगा। मध्याह्न के बाद आपके मन पर नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।


तुला राशि :- आज का दिन व्यापार के अनुकूल होगा। बाहर जाने की संभावनाएं हैं। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा से उबर जाएंगे।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए समय अच्छा है।

कुम्भ राशि :- आज वाहन-सुख भी मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आज पर्यटन के लिए किसी दूसरे शहर जा सकते हैं।

मीन राशि :- आज कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

धनु राशि :-सफलता मिलेगी और धन प्राप्ति का प्रबल योग है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि :-आज मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजन का आनंद दुगुना हो जाएगा। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए परिवार की सलाह जरूर लें।