दूदू में तीन सगी बहनों के साथ 2 मासूम बच्चों की निर्मम हत्या, जानें पूरी खबर
राजस्थान में इन दिनों अपराध रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है और राजधानी जयपुर के दूदू कस्बे में 2 दिन पहले लापता हुई तीन बहनों के साथ उनके बच्चों की लाश कुंए में मिली है। इस खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची गई है।
भारत की सबसे बड़ी TRAIN ROBBERY , जिसे सुलझाने के लिए लेनी पड़ी NASA की मदद!
पुलिस ने सभी शवों की पहचान कर ली है और घरवालों को सूचना दी गई है। तीनों बहनें दूदू कस्बे के मीणा मोहल्ले की रहने वाली थी और 2 किलोमीटर दूर नरैना रोड पर कुएं में उनके शव मिले है। कई लोगों ने बताया कि तीनों बहनों ने बच्चों को मारकर खुद सुसाइड किया लेकिन पुलिस इसे हत्या के नजरिय से भी देख रही है।
पुलिस ने बताया कि दो दिन काली देवी (27), ममता मीणा (23), कमलेश मीणा (20) घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी और आज उनके शव मिले है। इनके गायब होने के बाद पुलिस और परिवार ने पूरे शहर में पोस्टर लगाकर तलाश की थी। लेकिन आज उनकी मौत के खबर से हड़कंप मच गया शव मिलने के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया है। कमलेश नौ माह की गर्भवती बताई जा रही है।

मरने वाली तीनों सगी बहने हैं और कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष ने एक बहन के साथ मारपीट की थी। इसके उसको चोट लगी थी और वह अस्पताल से वापस लौटी थी। इनसे दहेज की मांग करने की बात भी सामने आ रही है। लेकिन इस घटना का खुलासा पुलिस करेगी तब सच्चाई का पता चलेगा।





