मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर में हीरक जयंती की 75वीं वर्षगांठ पर होगा क्षत्रिय समाज का भव्य समारोह

प्रकाशित: Dec 21, 2021 21:57रिपोर्ट: Navtej TV

22 दिसंबर को क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना के 75वीं वर्षगांठ पर जयपुर में सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर में भव्य समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह को सफल बनाने के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत अनेक कार्यक्रम किये गये है। क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर ने कहा कि श्री क्षत्रिय युवक संघ अपनी स्थापना से ही समाज के उत्थान के लिए काम कर रहा है। इसके 75वें साल पर सर्व समाज से इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

हेमा मालिनी ने सीएम योगी के चुनाव लड़ने पर दिया ये बड़ा बयान, अब मथुरा...
इस समारोह की तैयारी एक महीने से की जा रही है। इसका आगाज बाड़मेर से शुरू होते हुए सभी जिलों की यात्रा करते हुए हीरक जयंती रथ ने करीब 5000 किलोमीटर की यात्रा की है। इस समारोह में शामिल होने के लिए जैसलमेर जिले से स्पेशल ट्रेन जयपुर के लिए रवाना होगी इसके साथ हजारों की संख्या में बसे जयपुर आएगी।

इससे पहले हीरक जयन्ती समारोह के लिए पैदल रैली निकालकर जनसंपर्क किया गया था। इस जनसंपर्क में कई बड़े चेहरे नजर आए थे जिसमें बीजेपी के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कांग्रेस के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, नरपत सिंह राजवी, कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र सिंह राठौड़, विक्रम सिंह शेखावत सहित कई बड़े नेता इसमें शामिल ​थे।

सभी नेताओं ने जनसंपर्क कर हीरक जयंती समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया। इस समारोह में सभी नेता अपनी पार्टी से उठकर अपने समाज के लिए एक मंच पर नजर आएंगे। इन नेताओं ने कहा कि समाज पार्टी से पहले आता है और यह जयन्ती हमारे समाज के लिए बहुत अहम है क्योंकि इसका योगदान समाज के हर तबके की भलाई में बिता है।


हीरक जयंती समारोह में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की भी तैयारी की गयी है। इस समारोह को भव्य रूप देनें में बड़े नेताओं के साथ युवा नेताओं ने भी दिन रात मेहनत की है। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जेएनयू अध्यक्ष रविंद्र सिंह, सुबोध कॉलेज अध्यक्ष गोपाल सिंह, जोगेन्द्र सिंह, भरत सिंह और सतेन्द्र सिंह जैसे कई युवा नेताओं ने भी पूरी जिम्मेदारी के साथ इस समारोह को सफल बनाने का प्रयास किया है।