इस शख्स को लगी कोरोना वैक्सीन लगवाने की लत, फिर हुआ बड़ा खुलासा
जब से कोरोना के वैक्सीनेशन की शुरूआत हुई है तभी से कई से अजीबोगरीब मामले भी सामने आये है..बहुत से लोग वैक्सीन से बचते नजर आये और वैक्सीन से बचने के लिए बहाने बनाते हुए नजर आये..जिनके वीडियों सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते है लेकिन अब एक ऐसा शख्स सामने आया है..जिसने एक दो नहीं बल्कि 11 वैक्सीन की डोज तो लगवा ली है और 12 वीं वैक्सीन की डोज लगवाने के लिए तैयार है।
आखिर कौन है ये आर्मी जवान, जिसके फैन हुए अभिनेता विद्युत जामवाल,देखें Video
आपकों बतां दे कि बिहार के मधेपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा भी हरकत में आ गया है, मधेपुरा के रहने वाले 84 वर्षीय ब्रह्मदेव मंडल ने दावा किया है कि उसने अब तक कोरोना वैक्सीन की 11 डोज ले ली है. इतना ही नहीं उसका यह भी दावा है कि वैक्सीन से उसे काफी फायदा हुआ है जिस कारण वे बार-बार वैक्सीन लेता रहा है. बीते दिन वह वैक्सीन लेने के लिए चौसा पीएचसी गया था लेकिन वहां वैक्सीनेशन बंद हो गया था इसलिए 12वीं डोज नहीं ले सका।

ब्रह्मदेव 13 फरवरी से 30 दिसंबर 2021 के बीच 11 डोज ले चुके हैं। वहीं मामला सामने आने के बाद सीएस डॉ. अमरेंद्र प्रताप शाही ने मामले की जांच करने की बात कही. उन्होंने तत्काल पुरैनी और चौसा पीएचसी के प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है. जांच के बाद ही उनके दावे की सच्चाई का पता चल सकेगा, हालांकि नवतेज टीवी ब्रह्मदेव मंडल के दावों का समर्थन नहीं करता है। आपकी इस बुजुर्ग के 11 बार वैक्सीनेशन को लेकर क्या राय है हमें कमेंट बाक्स में जाकर जरूर बताये देश और दुनियां की तमाम खबरों के लिए देखते रहिये नवतेज टीवी।

