मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर में हुआ 'ओमिक्रॉन' का विस्फोट, जानें भारत का हाल

प्रकाशित: Dec 06, 2021 10:36रिपोर्ट: Navtej TV
राजस्थान में भी कोरोना के सबसे खतरनाक वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' का जबरदस्त विस्फोट देखने को मिला है। इतनी सावधानी के बाद भी जयपुर में एक साथ 9 लोगों की ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक परिवार कुछ दिन पहले अ​फ्रीका से लौटा था और उसके संपर्क में आने से इस फैलाव हुआ है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इससे संक्रमित लोगों को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कर दिया है। इस मामले के बाद प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ गयी है। राजस्थान देश का पांचवा राज्य है, जहां ओमिक्रॉन के मरीज मिले है और भारत में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के मरीज जयपुर शहर में मिले है। हैं।
भारत की स्थितिकनार्टक राज्य में देश का पहला ओमिक्रॉन मरीज मिला था इसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान में इसके मरीज मिले है। भारत में लगभग 20 से ज्यादा ओमिक्रॉन के मरीज मिले है जिनमें सबसे ज्यादा राजस्थान के जयपुर शहर में मिले हैं।
दक्षिण अफ्रीका से आए जयपुर के एक परिवार सहित उनके सम्पर्क में आए 34 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 9 लोग पॉजिटिव पाये गये है तो अन्य 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है।
इंफेक्शन नहींRUHS में भर्ती इन मरीजों का सिटी स्कैन करवाया गया है जिसमें किसी प्रकार का इंफेक्शन नहीं मिला है। सभी लोगों की सेहत अभी ठीक है किसी भी मरीज को खांसी, बुखार, जुकाम, खराश या अन्य बीमारी नहीं है।
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणाइस खबर के बाद चिकित्सा मंत्री ने आदेश जारी कर दिये है कि इस वायरस से लड़ने की सभी तैयारियां पूरी की जाएं और जब तक यह मरीज ठीक नहीं होते उनका पूरा ध्यान रखा जाएं।