मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

आपके आधार कार्ड से कितनी SIM हुई जारी, जानें एक क्लिक से

प्रकाशित: Nov 29, 2021 16:03रिपोर्ट: Navtej TV
आज के समय में ऑनलाइन ठगी के मामले इतने बढ़ते जा रहे हैं कि लोगों को यह तक पता नहीं होता है कि उनसे कहां चुक हुई जो वह इस ठगी के शिकार हुये है। आप लोग कई बार अपने आईडी कार्ड को खो देते है या उसकी जानकारी किसी को देते है तो वह जानकारी साइबर अपराध करने वालों तक पहुंच जाती है। आप लोगों को यह तक पता नहीं होता है कि आपके आधार कार्ड से कितने लोगों ने आपकी जानकारी के बिना SIM ले रखी है और उसका इस्तेमाल गलत कामों में करते हैं।

अगर आपको इस बात का पता करना है कि आपके आधार कार्ड से कितने लोगों ने SIM ले रखी है तो आप एक मिनट में इसका पता कर सकते हैं। आपको इसके लिये अपने फोन में एक क्लिक करना होगा हो सारी जानकारी आपके पास आ जाएगी। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन की एक वेबसाइट खोलनी होगी।
आप वेबसाइट के माध्यम से यूज नहीं होने वाले सिम को आसानी से बंद भी कर सकते हैं। इस वेबसाइट का प्रयोग अभी कुछ राज्यों में शुरू हुआ है लेकिन जल्द ही पूरे देश में इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। सबसे पहले आपको अपने फोन में www.tafcop.dgtelecom.gov.in पर क्लिक करना होगा इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर देकर OTP के लिए रिक्वेस्ट करके अपनी SIM की जानकारी ले सकते हैं।
आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी छोटी से लापरवाही ही आपके लिये बड़ी परेशानी बन सकती है। इससे बचने के लिये आपको अपने SIM कार्ड की जांच जरूर करनी चाहिए। एक OTP आपके खाते को साफ कर सकता है।