मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

प्रकाशित: Jun 11, 2022 23:55रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर के नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमणों पर लगातार कार्रवाई की जाती रही है, इस कड़ी में 25 वर्षों से राष्ट्रपति मैदान चौराहे पर लगाए गए अतिक्रमण को हटाया गया जयपुर शहर कांग्रेस के महासचिव आलोक पारीक को लोगों द्वारा लगातार शिकायते की जाती थी कि उन्हें राष्ट्रपति मैदान चौराहे के पास किए गए अतिक्रमण से बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,

आलोक पारीक ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए खाद्य एव नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और पार्षद मनोज मुद्ग्ल के सहयोग से यादव ज्यूस और खण्डेलवाल ज्यूस मालिको द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया, नगर निगम की सतर्कता शाखा द्वारा निगम के सब-इंस्पेक्टर नवनीत भारद्वाज के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

अतिक्रमण हटाने पर स्थानीय लोगों ने आलोक पारीक को धन्यवाद दिया और कहा कि इस क्षेत्र में वो सुबह शाम मोर्निग वॉक के लिए आते थे तो उन्हें काफी परेशानी होती थी, वहीं अब लोगों ने सुलभ कॉम्प्लेक्स का कार्य जो इस अतिक्रमण की वजह से रूका हुआ था उसे जल्द पूरा करवाकर आमजन को सुविधा देने की मांग की, देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखते रहिये नवतेज टीवी।