मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

अक्षय तृतीया: 100 साल बाद बनेगा ऐसा शुभ मुहूर्त जरूर करें ये काम, फिर होंगे..

प्रकाशित: May 02, 2022 21:46रिपोर्ट: Navtej TV

साल के चार सबसे शुभ मुहूर्तों में से अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन आप किसी भी मुहूर्त में कोई भी शुभ काम कर सकते हैं और इसका आपको पूरा लाभ मिलेगा। इस दिन बिना मुहूर्त के कोई भी मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। अक्षय तृतीया का त्योहार इस साल मंगलवार, 3 मई को है।

100 साल बाद बनेगा ऐसा शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार इस दिन पंच महायोग का योग बन रहा है। 3 मई को सूर्य मेष राशि, चंद्रमा कर्क राशि, शुक्र और गुरु मीन राशि और शनि स्वराशि कुंभ में रहेंगे और इसे पांच राजयोग भी बन रहे हैं। ऐसा दुर्लभ संयोग अगले 100 साल तक नहीं होगा।

इस दिन जरूर करें ये काम
ज्योतिषियों के अनुसार यह दिन शुभ रहने वाला है और इस दिन सोने-चांदी की चीजें घर खरीदकर लाने से आपके घर में हमेशा के लिए सुख-समृद्धि बनी रहेगी। यदि आप आभूषण नहीं लेना चालते है तो कोई अन्य नई चीज खरीदना नहीं भूले।

​​​​​​​

मकान और जमीन का फायदा
इस बार अक्षय तृतीया मंगलवार को है और ऐसे में इस दिन मकान बनाना या जमीन खरीदन बहुत ही शुभ माना जाता है। नया व्यापार शुरू करने के लिए भी यह दिन बहुत अच्छा है।