अक्षय तृतीया के दिन ये गलतियां खाली करवा देगी आपकी तिजोरी, जानें इसके नुकसान
अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है और मांगलिक कार्य और खरीदारी के लिए किसी से पुछने की आवश्यकता नहीं है। यह दिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आखा तीज का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन मांगलिक कार्य और खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना गया है। 3 मई को आखा तीज का पर्व है और इस दिन आपको कुछ गलतियां करने से बचना होगा क्योंकि ये गलतियां आपकी तिजोरी को खाली कर सकती है।
हिन्दू देवी-देवताओं का फिर हुआ अपमान, bikni पर लगा दी भगवान की फोटो! Hindu god insulted
1. अक्षय तृतीया के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए और इसके अलावा अन्य दिन में आपको बिना नहाए ऐसा नहीं करना चाहिए।
2. अक्षय तृतीया के दिन आपको चांदी या सोने का कोई आभूषण जरूर खरीदना चाहिए। ऐसा नहीं करने से आपकी तिजोरी खाली होगी और मां लक्ष्मी आप से नाराज होगी।
3. अक्षय तृतीया के दिन आपको दीपावली की तरह घर की सफाई करके शाम के समय में तेल या घी का दीपक जलाएं। ऐसा नहीं करने से आपके घर से मां लक्ष्मी हमेशा के लिए आपसे रूठ जाएगी।

4. अक्षय तृतीया के दिन आपको मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में पैसों की कमी आएगी और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
5. अक्षय तृतीया के दिन आपको दान करना नहीं भूलना चाहिए। ऐसा करने से आपकी घर में बरकत बनी रहेगी और पैसों की कमी नहीं आएगी।





