मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर बम धमाकों के सभी आरोपी बरी, राज्य सरकार जाएगी सुप्रीम कोर्ट

प्रकाशित: Mar 29, 2023 23:23रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर बम ब्लास्ट के चारों आरोपियों को बरी कर दिया जिसके बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। जनता सरकार से सवाल कर रही है कि अगर ये लोग दोषी नहीं है तो गुनहगार कौन है। हाईकोर्ट जस्टिस पंकज भंडारी और समीर जैन की बेंच ने कहा कि अच्छी तरह से तथ्य नहीं रखे गए है। यह घटना लोगों की भावना से जुडी है लेकिन कोर्ट कानून और सबूतों के आधार पर निर्णय देता है।

मौत के मामले में मिला इंसाफ

13 मई 2008 को जयपुर में सीरियल ब्लास्ट में 70 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। जिसमें 200 लोग घायल हुए थे और 2019 में जिला कोर्ट ने 4 आरोपियों मोहम्मद सैफ, सैफुर्रहमान, सरवर आजमी और मोहम्मद सलमान को फांसी की सजा सुनाई थी।

आरोपियों ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी और इसके बाद फैसला उनके पक्ष में आया है। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मामले को लेकर विपक्ष ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। इस घटना के पीड़ित लोग अब न्याय के लिए अपनी मांग उठा रहे है।