सीएम गहलोत के गढ़ में होगी अमित शाह की एंट्री, जानें पूरा एक्शन प्लान
बीजेपी इस समय दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी हुई है और इसी वजह से भारत के लगभग सभी राज्यों में उसकी सरकार बनी हुई है। लेकिन जिन राज्यों में उनकी सरकार नहीं है या फिर चुनाव होने जा रहे हैं वहां बीजेपी अपनी सरकार बनाने के लिए जबरदस्त तैयारी में जुटी हुई है।
राजस्थान में अगले साल चुनाव है और इसी वजह से बीेजेपी के बड़े नेताओं का राजस्थान में आना शुरू हो गया है।
ना पैसा..ना सोना..चोर चुरा ले गए 17 लाख की Chocolate!
बीजेपी के चाणक्य अमित शाह इन दिनों राजस्थान पर ज्यादा ध्यान लगा रहे है और सीएम गहलोत के गढ़ में ओबीसी वर्ग को अपने पाले में करने के लिए जोधपुर का दौरा कर रहे है। जोधपुर में 8 से 10 सितम्बर तक बीजेपी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी और इसमें 10 सितम्बर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे।
राजस्थान में 50 से ज्यादा सीटों पर ओबीवी विधायक चुनकर आते हैं। जिनमे से जोधपुर संभाग में 15 ओबीसी विधायक हैं। वर्तमान में 11 कांग्रेस और 4 भाजपा के विधायक है और ऐसे में इस बड़े वोट बैंक को साधने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड सदस्य के. लक्ष्मण की अध्यक्षता में मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति होगी। 10 सितम्बर को ही जोधपुर संभाग के जिलों के 20 हजार पदाधिकारियों को गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। इसमें 6 जिलों जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, जालोर और सिरोही के पदाधिकारी शामिल होंगे। 2024 के लोकसभा आम चुनाव से पहले राजस्थान समेत एक दर्जन राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे।





