मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

खंडवा में पशु अवशेष मिलने से हड़कंप

प्रकाशित: May 30, 2026 14:51रिपोर्ट: Mr. Reporter

खंडवा के मोघट रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ियातुला के पास बोरियों में मिले पशु अवशेषों के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में अवशेष गोवंश के होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने देर रात से ही ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी।शनिवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने गोवंश वध, मांस सेवन, अवशेषों को ठिकाने लगाने और घटना में सहयोग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वसीम पिता युनूस पटेल, अकरम पिता रमजान पटेल, आजम उर्फ चक्की वाला और सलमान उर्फ भुरू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जांच के दौरान मुंदवाड़ा मस्जिद के इमाम अब्दुल हफीज की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से वह फरार है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बढ़ते तनाव को देखते हुए.पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने मौके से बरामद अवशेष जब्त कर जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गोवंश वध के इस मामले ने क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है, जबकि पुलिस हर पहलू से जांच कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है।