अप्रैल 2022: जानें विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त
अप्रैल माह में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार, नामकरण, मकान, वाहन या अन्य प्रॉपर्टी के खरीदने का सबसे अच्छा और शुभ मुहूर्त हैं। अगर आप इस माह में कुछ नया करने की तैयारी कर रहे है तो आपको विष्णु शांडिल्य महाराज के द्वारा बताए गये समय और तिथि का विशेष ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं अप्रैल के शुभ मुहूर्त के बारे में..
शुभ विवाह मुहूर्त
अप्रैल में विवाह के कई बड़े शुभ मुहूर्त है। अप्रैल में 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त है।
जनेऊ संस्कार मुहूर्त
जनेऊ संस्कार के लिए 03, 06, 11 और 21 अप्रैल का शुभ मुहूर्त है।
नामकरण मुहूर्त
बच्चे का नामकरण के लिए आप 6, 10, 11, 15, 19, 20, 21, 24 और 28 अप्रैल में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।

खरीदारी मुहूर्त
नया वाहन, घर, या कोई अन्य चीज खरीदनी है, तो इसके लिए अप्रैल की 1, 2, 6, 7, 11, 12, 21 और 26 तारीख बहुत शुभ है।
चैत्र माह में नवरात्रि का पर्व है तो बहुत ही शुभ माना जाता है और 9 दिन तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होती है। इन दिनों में आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। श्रद्धेय विष्णु शांडिल्य महाराज, संपर्क करें: 9928262933

