राजस्थान में कोरोना के खतरे के कारण सख्त होगी गाइडलाइन, वीकेंड कर्फ्यू और बाजार जल्द होंगे बंद!
राजस्थान में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है और इसी वजह से पाबंंदियां सख्त करने पर विचार किया जा रहा है। इस बीच सीएम निवास पर बुलाई कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की वर्चुअली बैठक में कोरोना को लेकर चर्चा की गयी है और गृह विभाग पाबंदियों को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी कर सकता है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जयपुर, जोधपुर में ज्यादा होने से यहां पर वीकेंड कर्फ्यू लगाने के साथ बाजार जल्द करनें का फैसला लिया जा सकता है।
वीकेंड कर्फ्यू को पूरे प्रदेश में भी लगाया जा सकता है और सभी धार्मिक स्थलों को भी श्रद्धालुओं के लिए बंद किया जा सकता है। खाटूश्यामजी मंदिर प्रबंधन ने तो अपने स्तर पर ही कदम उठाने शुरू कर दिए। कोरोना के खतरे को देखते हुए सीएम ने पहले ही आशंका जताई थी कि अगर सावधानी नहीं बरती तो दिल्ली के हालात हमारे यहां होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
नई गाइडलाइन में बाजार बंद करने का समय 8 या 9 बजे किया जा सकता है और नाइट कर्फ्यू का समय पहले की तरह रहेगा। इसके साथ वीकेंड कर्फ्यू और भीड़—भाड़ वाले कार्यक्रमों पर पूरी तरह पांबदी लग सकती है। शादी समारोह 100 लोगों की संख्या भी घटाई जा सकती है और धार्मिक से लेकर राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह पाबंदी भी लगायी जा सकती है।

अगर सरकार सख्त कदम नहीं उठाएगी तो कोरोना की तीसरी लहर के प्रकोप से कोई नहीं बचा सकता। कोरोना की तीसरी डोज लगने का कार्यक्रम 10 जनवरी से शुरू होगा और बच्चों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गयी है। अगर हालात नहीं सुधरे तो लॉकडाउन की नौबत भी आ सकती है।





