मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सीएम गहलोत ने सोनिया से मांगी माफी, नया अध्यक्ष करेगा राजस्थान के सीएम का फैसला

प्रकाशित: Sep 29, 2022 20:52रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में जो सियासी ड्रामा हुआ उसके बाद सीएम गहलोत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे। आज इन सभी सवालों पर विराम लग गया है क्योंकि गहलोत ने दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से माफी मांग ली है। अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा और वे राजस्थान के सीएम बने रहेंगे इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ये फैसला पार्टी का जो नया अध्यक्ष बनेगा वही करेगा।

उन्होंने कहा मैंने लंबे समय से पार्टी के लिए काम किया और जब भी मुझे कोई नई जिम्मेदारी दी गई है मैंने पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाई है। जो घटना हुई उसने सबको हिलाकर रख दिया और इसके कारण सबको लगा मैं सीएम बना रहना चाहता हूं। लेकिन मैंने इसके लिए सोनिया गांधी से माफी मांगी है मैं कांग्रेस के लिए काम करता रहुंगा।

​​​​​​​

गहलोत के इस बयान के बाद अब साफ हो गया है कि दिग्विजय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हो सकते है। राजस्थान में सीएम बदलने की बात अब 19 अक्टूबर के बाद होगी क्योंकि चुनावों के बाद इस पर फैसला होगा। इस बयान के बाद लगा प्रदेश में जल्द बड़ा फेरबदल होगा।