मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

क्रॉस वोटिंग करने वाली विधायक शोभारानी पर गिरी गाज

प्रकाशित: Jun 15, 2022 21:21रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस वोटिंग' करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी विधायक शोभारानी कुशवाह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस बात की जानकारी पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति के सचिव ओम पाठक ने दी।

भाभी ने पहले बगीचे और फिर होटल में कराया ननद का Gangrape, बनाया अश्लील वीडियो!

राज्यसभा चुनाव में पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए शोभारानी ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी के पक्ष में 'क्रॉस वोटिंग' की थी। इसके बाद बीजेपी ने पार्टी से निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था।


शोभारानी बसपा के पूर्व विधायक बी एल कुशवाह की पत्नी हैं। पति को हत्या के एक मामले में अयोग्य घोषित कर दिया गया था और 2017 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने शोभारानी को टिकट दिया और वह जीत गई थी। इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल की, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ जो वादा किया था वह पूरा नहीं हुआ।