डॉक्टर अर्चना सुसाइड केस में BJP नेता गोठवाल की हुई गिरफ्तारी, जानें पूरा घटनाक्रम
पुलिस ने डॉ. अर्चना शर्मा सुसाइड केस में भाजपा के पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल के साथ एक अन्य कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। गोठवाल पर आरोप है कि उन्होंने अर्चना को आत्महत्या के लिए उकसाया था और इसी वजह से पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लालसोट कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने 15 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा है। जितेंद्र गोठवाल भाजपा के प्रदेश मंत्री तथा पूर्व संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।
मेरी कोई गलती नहीं, Please Doctors को मत कोसिए, लिखकर Mahila Doctor ने किया Suicide !
गोठवाल पर प्रदर्शनकारियों को उकसाने का आरोप लगा साथ ही, हॉस्पिटल प्रबंधन को ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए है। गिरफ्तारी के बाद गोठवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी को रेल टिकट भेजने के कारण उनसे बदला लिया जा रहा है। मरने वाली महिला के पति ने किसी भी तरह की रिपोर्ट पुलिस को देने से मना किया है।
गोठवाल के अलावा राम मनोहर बैरवा को भी गिरफ्तार किया है। अर्चना के पति सुनीत उपाध्याय ने आरोप लगाया गोठवाल, डॉ किरोड़ीलाल के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता आदि धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया कि उनके खिलाफ 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज जिसके कारण महिला की मौत हुई है।

डॉ. सुनीत ने कहा कि इस मामले में राजनीति हुई है। राजनेता ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करें। मेरी पत्नी तो चली गई, लेकिन ऐसी घटना किसी अन्य डॉक्टरों के साथ न हो। गोठवाल ने दावा किया है कि अगर पुलिस के पास भीड़ को उकसाने का कोई वीडियो है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। सीएम गहलोत ने प्रियंका गांधी को खुश करने के लिए यह काम किया है।





