मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा पहुंचे जयपुर, विधानसभा चुनाव पर करेंगे चर्चा

प्रकाशित: May 19, 2022 23:56रिपोर्ट: Navtej TV

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीतने का फॉर्मूला तैयार करने में लग गई है। जयपुर में 3 दिन के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक कूकस के होटल लीला में होगी। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान समेत 12 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है इसी बात को ध्यान में रखते हुए ये बैठक हो रही है।

Akhilesh ने हिन्दू धर्म को बताया पाखंड लाल झंडा और पत्थर रखकर बना रहे है अवैध मंदिर!

जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे कूकस के होटल लीला के लिए रवाना होंगे। स्वागत के लिए 75 गेट बनाए हैं। 20 मई को होटल लीला में सुबह 10 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल भाषण होगा। मोदी के भाषण के बाद चार सत्रों में शाम 6 बजे तक बैठक होंगी। समापन सत्र में जेपी नड्डा का भाषण होगा।


21 मई सुबह 9 बजे 4 बजे तक सभी राज्यों के संगठन मंत्रियों की बैठक जेपी नड्डा लेंगे और इसमें राजस्थान को लेकर चर्चा होगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने संदेश दिया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी में भी सीएम पद को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। पूर्व सीएम राजे हमेशा अपने बगावती तेवर दिखाती रहती है लेकिन बीजेपी के बड़े नेता इस बात से इनकार करते रहते है।