करौली हिंसा की जांच के लिए रवाना हुआ बीजेपी का प्रतिनिधि मंडल
करौली हिंसा के बाद बीजेपी का प्रतिनिधि मंडल करौली जाएगा और इसकी जांच करेगा। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने जांच के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है जो घटनास्थल पर पहुंच कर सभी पक्षों से बात कर तथ्यात्मक जानकारी जुटाएगी और प्रदेश अध्यक्ष को देगा।
इस आंतकी संगठन से जुड़े है करौली हिंसा के तार, इस पत्र से हुआ बड़ा खुलासा
इस प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, सांसद जसकौर मीणा, विधायक कन्हैया लाल चौधरी, पूर्व विधायक यादव को शामिल किया है।
करौली जाने से पहले प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत की उन्होंने कहा कि बड़ी साजिश के तहत यह हमला किया गया था। राठौड़ ने सीएम गहलोत के बयान को लेकर कहा कि ऐसे बयान से एक तरह से पूरे राजस्थान में अशोक गहलोत ने चेतावनी दे दी है कि आने वाले समय में दंगे भी होंगे और तनाव भी होगा।

मुख्यमंत्री के बयानों से लग रहा है कि हमलावरों को क्लीनचिट मिल गयी है और उन्होंने कहा कि पीएफआई के मोहम्मद आसिफ ने एक पत्र लिखा था, जिसमें कहा था कि तनाव होगा, लेकिन सरकार और एजेन्सियों ने ध्यान नहीं दिया। पीएफआई को कई राज्यों में प्रतिबंधित कर रखा है। लेकिन इसके बाद पीएफआई के खिलाफ कोई कार्यवाही तो दूर बल्कि जांच भी नहीं हुई। राठौड़ ने पीएफआई को जिम्मेदार ठहराया।





