बसंत पंचमी 2022: जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
आज पूरे देश में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है और इसे श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर साल इसे मनाया जाता है। बसंत पंचमी होली की तैयारी की शुरुआत का भी प्रतीक है और आज से 40 दिन बाद होली का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा का दिन है।
बसंत पंचमी 2022: जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, देखें VIDEO
पूजा का शुभ मुहूर्त
शनिवार, फरवरी 5, 2022
पूजा मुहूर्त - 07:00 से 12:30
मध्याह्न - 12:30 से 03.25
BJP ने तोड़ दिया नेताओं के बेटे-बेटियों का सपना,देखें VIDEO
पूजा विधि
इस दिन पीले वस्त्र धारण करें और उत्तर दिशा की ओर मुख करके पूजा करें।
पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री रोली मौली, केसर, हल्दी, चावल, पीले फूल, पीली मिठाई, मिश्री, दही, हलवा आदि प्रसाद के रूप में लें।
केसर मिश्रित खीर का भोग लगाना भी अच्छा माना जाता है।
मां सरस्वती के मूल मंत्र ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः का जाप करें।

इस दिन का महत्व
बसंत पंचमी का पर्व रामायण काल से जुड़ा हुआ माना जाता है बताया जाता है कि जब सीता को रावण ले गया तो भगवान श्री राम उन्हें खोजते हुए शबरी नामक भीलनी के यहां पहुंचे। वह राम को देखकर सुध बुध खो बैठी और प्रेम वश चख चखकर मीठे बेर राम जी को खिला दिए। जिस दिन राम वहां गए थे वह दिन बसंत पंचमी का था।





