मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

इस दिन भुलकर भी नहीं करें पैसों का लेन-देन, हो जाएंगे बर्बाद

प्रकाशित: May 27, 2022 20:36रिपोर्ट: Navtej TV

पैसों का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है और इसके बीना इंसान अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाता है। पैसा कमाने के लिए इंसान जी तोड़ मेहनत करता है और इसके बाद वह पैसे जमा करता है। लेकिन बताया जाता है कि आप अपने जीवन की गाढ़ी कमाई किसी को देने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। अगर आप निवेश कर रहे हैं या किसी को उधार दे रहे है तो आप एक बार जरूर देख ले कि वह दिन पैसे देने के हिसाब से सही है या नहीं।

Ajmer दरगाह में मिले Hindu स्वास्तिक के निशान, सर्वे की उठी मांग!

कई लोग अपने जीवन की पूरी जमा पूंजी को अच्छे रिटर्न के मकसद से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड, लाइफ इंश्योरेंस गोल्ड या प्रॉपर्टी जैसे अनेक विकल्प में निवेश कर देते है। लेकिन कई बार उनका पैसा डूब जाता है जिसके कारण उनकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। अगर आपको इस प्रकार के संकटों से बचना है तो आपको पैसों के लेने देन करते समय सही दिन का चयन करना होगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार निवेश और कर्ज लेने या चुकाने का सही समय होता है अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप किसी को पैसे उधार दे रहे हैं या निवेश कर रहे है तो आपके लिए सोमवार का दिन बहुत शुभ होता है। लेकिन आप किसी से उधार मांग रहे है तो शनिवार के दिन आपको नहीं लेने चाहिए।


बैंक में जमा या बीमा करना है तो मंगलवार का दिन अच्छा माना जाता है। लेकिन बुधवार के दिन पैसों के लेन-देन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आप गुरूवार को कर्ज लेते है तो इसका भार आप पर लंबे समय तक बना रहता है और आसानी से आप इसे चुका नहीं पाएंगे।