मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

शादी के सीजन में महिलाओं की खूबसूरती पर चांद लगा देंगे ये टिप्स

प्रकाशित: Nov 20, 2021 14:11रिपोर्ट: Navtej TV
इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और शादी के कार्यक्रम में जाने से पहले महिलाएं अपने को खूबसूरत दिखने के लिए कई प्रकार के फैशन टिप्स काम में लेती है। लेकिन इसके बाद भी वह खूबसूरत नहीं दिख पाती है और इस वजह से वह बहुत ज्यादा शर्मिंदगी उठाती है। अगर आपको इस शर्मिंदगी से बचना है तो आपको कुछ ऐसे टिप्स अपनाने होंगे जो आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देंगे।

फेसवॉस का इस्तेमाल जरूर करें—अगर आप किसी शादी के कार्यक्रम में जाने की सोच रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप सर्दी के मौसम हल्के गर्म पानी से चेहरे की धूल को साफ करें। इसके बाद ठंडे पानी से फेसवॉश का इस्तेमाल करते हुए दो या तीन बार अपने चेहरे का धो लें ऐसा करने से आपके चेहरे पर बीना मेकअप के निखार आ जाएगा। क्रीम लगाना नहीं भूले—सर्दी के मौसम में सभी लोगों की त्वचा रूखी हो जाती है और इस वजह से उनकी त्वचा की खूबसूरती गायब हो जाती है। अगर आपको इस परेशानी से बचना है तो आपको तेल की जगह अपनी त्वचा पर क्रीम का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना होगा। ऐसा करने से आपकी त्वचा कोमल होने के साथ खूबसूरत दिखेगी। बालों का विशेष ध्यान रखें—महिलाओं की खूबसूरती उनके बालों से ज्यादा होती है इसलिए आप ​शादि में जाने से अपने बालों को अच्छी तरह से बनाये और अपने ड्रेस कोड के हिसाब से बालों को खुला या बांधकर अपनी खूबसूरती बढाये।
ज्यादा मेकअप करने से बचे—कई महिलाओं को लगता है कि वह ज्यादा मेकअप करने से खूबसूरत दिखती है जबकि ऐसा नहीं है। ज्यादा मेकअप आपकी हंसी का पात्र बन जाता है क्योंकि सर्दी के मौसम में ज्यादा मेकअप अच्छा नहीं माना जाता। ज्यादा मेकअप करने से आपकी त्वचा ड्राई होती है और आपकी खूबसूरती फीकी पड़ जाती है।