मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

REET: प्रिंटर लगाकर लोगों को बांटे REET के पेपर, भजनलाल ने किया सबसे बड़ा खुलासा

प्रकाशित: Jan 22, 2022 17:11रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब किसी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद भी सरकार जश्न मनाती रही और पेपर लीक पर सवाल उठाने वालों को धमकी देती रही है। लेकिन इस बार रीट लीक के मास्टर माइंड भजन लाल ने 4 माह बाद इतने बड़े खुलासे किए है कि सरकार से इसका जवाब बनते नहीं आ रहा है। सरकार ने कहा कि इतने बड़ी भर्ती में एक दो जगह पेपर लीक की घटना हो सकती है जो कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन भजन लाल के खुलासे के बाद साफ हो गया है कि पेपर एक दिन पहले ही आउट हो गया था।

ये खबर आप तभी देखिये जब आप अपने आंसू रोक पाये,देखें Video

REET पेपर लीक मामले में खुलासा हुआ है कि एग्जाम से पहले ही रीट का पेपर गंगापुर सिटी के एक स्कूल सेंटर पर बांटा गया था। पेपर बांटने के लिए यहां प्रिंटर लगाकर लोगों से मोटी रकम वसूली गयी थी। भजन लाल के खुलासे के बाद एसओजी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। अगर लोगों को इतने बड़े स्तर पर पेपर बांटा गया है तो इस भर्ती की जांच सीबीआई से नहीं कराने और इसका विरोध करने वालों की मांग पर ध्यान नहीं देना कई सवाल खड़े करता है।

Udaipur Gang Rape: खेत में घसीटकर ले गए दरिंदे, महिला बिना साड़ी के पहुंची Police Station

भजनलाल ने परीक्षा से एक दिन पहले ही पेपर को व्हाट्स ऐप पर पेपर लीक कर दिया था और इसके बाद रवि मीना के स्कूल में पेपर का अलग से प्रिंट निकालने के लिए प्रिंटर की व्यवस्था कई लोगों को पेपर बांटा गया था। इस बात पर सवाल खड़े हो रहे है कि अगर इतने बड़े स्तर पर पेपर आउट हुआ है तो पुलिस उन सबको कैसे गिरफ्तार करेगी और सरकार इस मामले को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे बरत रही है। अगर पेपर जिनके पास आया है उन लोगों ने भी पेपर को कई लोगों में बांटा होगा तो पेपर का लीक होना बड़े स्तर पर दर्शा रहा है।


अगर सरकार पेपर का कैंसिल करती है तो लाखों लोगों को नुकसान होगा और सरकार की छवी खराब होगी और इसी वजह से सरकार पेपर लीक पर इतना ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है। चोर एक रूपए की हो या लाख की चोरी चोरी होती है लेकिन सरकार पेपर लीक के बाद भी अपना बचाव कर रही है और इसे बड़ी सफलता बता रही है। भजनलाल ने पहले एसओजी ने पृथ्वीलाल मीना, बत्तीलाल मीना, दिलखुश पुत्र हैडकांस्टेबल यदुवीर सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, दिगम्बर सिंह, परमवीर सिंह, सीमा, लक्ष्मी, ऊषा, मनीषा, आशीष सहित 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।