एक क्लिक में पढे राजस्थान की 10 बड़ी खबरें
रेनवाल.
जिले में शामिल न होने पर बाज़ार बंद
प्रदेश की गहलोत सरकार के द्वारा जिलों की घोषणा के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। ऐसे में रेनवाल तहसील को प्रस्तावित दूदू जिले में शामिल नहीं करने की मांग समर्थन में रेनवाल तहसील क्षेत्र के सभी बाजार बंद रहे, वही स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की जनता लामबंद होकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी रहेगी
झालावाड़..
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही रही सफल
झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 30 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत अन्तराष्ट्रीय बाजार में 3 लाख रुपए कीमत बताई जा रही हैं। इतना ही नही बल्कि स्मैक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने ये कार्यवाही गस्त के दौरान की वहीं पूछताछ के बाद आरोपियों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
झालावाड़..
अस्पताल में लटका मिला शव, मच गई सनसनी
झालावाड़ जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक वार्ड के टॉयलेट में फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई,घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतक किसी बीमारी के कारण जिला अस्पताल में भर्ती था मृतक ने एग्जास्ट फैन की जाली से लटक कर खुदकुशी की थी फ़िलहाल पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है।
Right to Health Bill के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों Doctors
रियाँबड़ी.;नागौर.
महाविद्यालय खोलने की घोषणा पर लोगों ने जताया आभार
नागौर के रियांबड़ी उपखंड में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा पूरी होने पर सरपंच गिरधारी लाल सैनी सहित कस्बे वासियों ने विधायक इंदिरा देवी बावरी का जताया आभार विधायक बावरी ने मैला मैदान में जनसुनवाई की जहां आमजन की समस्याओं से रूबरू हुई रियाँबड़ी की बोलो की ढाणी में विधायक ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन भी किया।
झालावाड़..
सदस्यता रद्द के मामले में कार्यकर्ताओं में रोष जारी
राहुल गांधी की सदस्यता से बर्खास्त किए जाने के मामले को लेकर झालावाड़ जिले में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा रोष है।इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास सत्याग्रह कर धरना दिया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाने साधे।
आसलपुर.;जोबनेर
हिंदू नव वर्ष पर निकाली भगवा रैली
हिंदू नव संवत्सर को लेकर नव वर्ष की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए इस पर अमल करने पर जोर दिया जिसके बाद सभी स्वयंसेवक जुलूस के रूप में भारत माता के जयकारे लगाते हुए कस्बे के प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर निवास पर केसरिया ध्वज फहराया।
उत्साह से लबरेज़ है BJP- Yunus Khan
श्री गंगानगर
जान खतरे में डालकर पुल पार करने को मजबूर ग्रामीण
श्री गंगानगर गजसिंहपुर के पास हरनोली हैड का पुल टूटे हुए करीब 11 दिन से उपर हो चुके है, लेकिन अभी तक जल संसाधन विभाग पुल निर्माण के लिए सक्रिय नहीं हुआ। बता दें कि 16 मार्च को पुल धंसा था जिसके चलते नहर ओवर फ्लो होने से नहर में कटाव आ गया था। 11 दिन बित जाने के बाद भी जल संसाधन विभाग पुल निर्माण नहीं करवाया गया,एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी विभाग हरकत में नहीं आया हैण्ण्जिससे ग्रामीणों में रोष है।
सीकर..
हजारों दीपक से होगी शहर में महाआरती
सीकर नगर परिषद, इस बार अनोखी पहल करेगी रामनवमी के त्यौहार पर करीब 10 हजार दीपक बत्ती लगे किट वितरित करेगी और भगवान राम नवमी की शाम को शहर के रामलीला मैदान में महाआरती का आयोजन होगा, जिसके साथ विशाल कवि सम्मेलन भी होगा।
बहरोड.;अलवर
प्रदेश अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत
बीजेपी के नवनीत प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान पहली बार आने पर, बहरोड में बीजेपी नेता मोहित यादव के नेतृत्व में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष का बड़ी फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया बीजेपी नेता मोहित यादव ने सीपी जोशी का आभार भी जताया।
पिलानी.;झुंझुनु
नशे में धुत्त कार चालक ने युवती को मारी टक्कर
पिलानी कस्बे में पुलिस थाने के पास एक दुकान से दूध लेकर घर जा रही,युवती को नशे में धुत्त एक कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर के बाद आरोपी मौके से भाग छूटा जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
CP Joshi ने संभाली Rajasthan BJP की कमान | BJP President
कोटपूतली..
पेट्रोल पंप पर रंगदारी में 3 आरोपी गिरफ्तार
कोटपूतली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिन पूर्व रंगदारी के लिए पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग की घटना के हार्डकोर अपराधी समेत 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम गठित की गई इस दौरान पुलिस को बदमाशो के सीकर की तरफ जाने का इनपुट मिला, फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर कोटपूतली लेकर आई है और पूछताछ कर रही है।
मकराना. ;नागौर
बजरी से भरे दो ट्रैक्टर को किया जब्त
नागौर के मकराना में अवैध बजरी परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने रोका, बजरी खरीद व परिवहन से संबंधित वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए जिस पर पुलिस ने खनिज विभाग को सूचना दी। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि दोनों ट्रेक्टर जब्त कर लिए हैं तथा जांच के दौरान जुर्म प्रमाणित होने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
बहरोड़. ;अलवर
सर्व समाज ने विधायक को गिरफ्तार करने की मांग की
बहरोड़ कस्बे के एक निजी मैरिज हाल में सर्व समाज की बैठक आयोजित हुई जिसमें विधायक बलजीत यादव एवं नगर पालिका चेयरमैन द्वारा भाजपा नेता व महिलाओं के खिलाफ की गई गाली गलौच तथा घटिया व अभद्र भाषा के इस्तेमाल के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम शिकायत देकर गिरफ्तारी की मांग की साथ ही सरकार से अनुरोध किया।
खेतड़ी.;झुंझुनूं
अवैध बजरी के मामले में पुलिस की कार्यवाही सफल
खेतड़ी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए, प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध खनन करने के मामले में बजरी व पत्थर से भरे चार ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त कर चालकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा उन्हें जल्द ही न्यायालय में पेश कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
अलवर..
कई बदमाशों को किया गिरफ्तार, मच गया हड़कंप
अलवर भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तहत बहरोड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए में पुलिस ने बहरोड क्षेत्र के 2 दर्जन से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जिसके साथ अन्य मामले दर्ज हैं जिनको दबिश देकर गिरफ्तार किया कार्रवाई करते हुए करीब 5 दर्जन बदमाशों को पकड़ा है। एक साथ हुई पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्र के लोग सकते में आ गए और तरह.तरह की बातें करने लगे।





